फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rally

रैली निकाल ओटीएस के प्रति किया जागरूक

Sun, 14 Nov 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
rally
बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन ने शहर के मोहल्लों में जागरूकता रैली निकालकर छूट का लाभ लेकर बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया। कॉर्पोरेशन द्वारा एक मुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। इसके तहत उपभोक्ताओं को सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

शहर में शनिवार को सिविल लाइन से ओटीएस के प्रति जागरूक करने के लिए गाजे-बाजे के साथ जागरुकता रैली निकली गई। यह रैली छाया चौराहा, संतोषी माता मंदिर, पीरबटावन होते हुए पल्हरी उपकेंद्र पहुंची। रास्ते में उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। लोगों में पंफलेट भी बांटे और कहा कि यह योजना 30 नवंबर तक है। उपभोक्ता योजना का लाभ समय रहते ले सकते हैं। अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना केेेे तहत बकायेदार उपभोक्ताओं के सरचार्ज में शत-प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत दो किलोवाट लोड तक के कॉमर्शियल व घरेलू बत्ती-पंखा तथा निजी नलकूप उपभोक्ताओं को बकाए में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी। दो किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं को बकाया राशि को छह किस्तों में जमा करने की सहूलियत दी गई है। दो किलोवाट से अधिक लोड वाले घरेलू और पांच किलोवाट तक के कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जागरूकता रैली में अमितेश्वर गोस्वामी, अंबिका प्रसाद, शैलेंद्र यादव, राकेश यादव, प्रेमचंद्र, रईस, सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed