{"_id":"60130e788ebc3e340905aedf","slug":"raja-and-anuj-topped-in-senior-category-barabanki-news-lko5620573102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर वर्ग में राजा व अनुज अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर वर्ग में राजा व अनुज अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। आप सभी सपने जरूर देखिए और जितने बड़े सपने देख सकते हो उतने बड़े सपने देखिए। ये सपने ही जीवन में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। ये बातें दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी के समापन मौके पर सीडीओ मेधा रूपम ने पुरस्कार वितरण के बाद कही। उन्होंने स्टालों का निरीक्षण कर बच्चों के माडल देखे, सवाल किए तो बच्चों ने बेबाकी से जवाब दिया, जिसकी उन्होंने सराहना की।
राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में समग्र शिक्षा के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग में जीआईसी के छात्र राजा और अनुज को प्रथम, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज के छात्र आकाश एवं समर आलम को दूसरा तथा श्री पीडी जैन इंटर कॉलेज के छात्र स्वप्निल जोशी एवं वेंकटेश को तीसरा स्थान मिला।
इसी प्रकार जूनियर वर्ग में सत्यनाम विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र सुधीर व लालदीप को प्रथम, पायनियर मांटेसरी हाई स्कूल की अनुभवी, समा परवीन को द्वितीय तथा जीजीआईसी की छात्रा मैसर जहां को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा मो. फैजान, अमर सिंह अविचल, रोहित, शुभम कुनार, आशीष, आकाश, अनुभा सोनी, ज्योति, रवि, शियाकांत, रजनीश, लक्ष्मी व विनोद को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
सीडीओ ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले माडलों को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये का चेक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार के रूप में मॉडल प्रस्तुत करने वाले 10 छात्रों को एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा व आभार प्रधानाध्यापक राधेश्याम धीमान ने ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बृजभूषण मौर्य, पूनम सिंह, डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, डॉ. विनीत गुप्ता, उत्पल पांडेय, रेणुका चौधरी, सुविद्या वत्स व इसरार अहमद आदि उपस्थित रहे।