{"_id":"5b71cc7042c792205f49fde0","slug":"rains-created-havoc","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत बनी झमाझम बारिश, जलभराव व बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत बनी झमाझम बारिश, जलभराव व बिजली कटौती
Amarujala
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज अब आम जनजीवन के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। दोपहर तक तेज धूप के साथ बढ़ी उमस व उसके बाद से शुरू हुई झमाझम बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। शहर से लेकर गांव तक जलभराव की समस्या व बिजली की कटौती से लोग बेहाल रहे। ऐसे में तापमान में उछाल आने के बाद पारा 30 पर पहुंच गया तो शाम पांच बजे तक रिकार्ड की गई बारिश 13.6 मिमी रही।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह से उमस भरी गर्मी व तेज धूप से परेशान लोगों की परेशानियां शाम से शुरू हुई बारिश ने बढ़ा दी। बारिश के बीच शिवभक्तों की आस्था भी दिखी। शिवमंदिरों के बाहर लाइन में लगे शिवभक्त बारिश की गति के साथ जयकारे का शोर तेज होता गया। ऐसे में वाहनों का भी संकट दिखा। बारिश से शहर के पटेल नगर, दीनदयालनगर, महर्षि नगर, जलालपुर, अशद नगर, पीटबटावन, भारतपुरम, वेदपुरम, हजाराबाग आदि मोहल्ले में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
नगरपािलिका ईओ का कहना है कि जहां पर नाली चोक हुई है सफाई कर्मचारी को भेजकर सफाई कराई जा रही है। बारिश के बीच विद्युत लाइन में फाल्ट आने से वेदपुरम, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, मोहारीपुरवा, आवास विकास, लखपेड़ाबाग की बिजली गुल हो गई। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र का कहना है कि फाल्ट दुरुस्त कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन