फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rain

ठंड में कहर बनी बारिश, जनजीवन पटरी से उतरा

Fri, 07 Jan 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
rain
बाराबंकी। मौसम में आए बदलाव के कारण जनजीवन बेहाल हो गया है। बुधवार को आसमान में छाई बदली बृहस्पतिवार को और घनी हो गई। भोर से ही पूरे जिले में कहीं रिमझिम बरसात तो कहीं बूंदाबांदी होती रही। ठंड में भारी इजाफा हुआ और लोग धूप को तरस गए। पूरे दिन एक जैसा मौसम रहा और लोग सर्दी व शीतलहर में कांपते रहे। गलन बढ़ने के कारण लोग घर से कम निकले और अलाव, हीटर व ब्लोवर का सहारा लिया।
विज्ञापन

मौसम के इस परिवर्तन के कारण जनजीवन बेपटरी रहा। दुकानों पर गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई। बरसात के कारण कीचड़ की समस्या से भी दो-चार होना पड़ा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। बृहस्पतिवार को दिन में जिले का न्यूनतम तापमान 13 तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि रात को पारा 8 डिग्री तक गिर गया।
विज्ञापन

जनवरी के पहले ही सप्ताह में दो बार बारिश व बूंदाबांदी के कारण लोगों को ठंड से निजात मिलती नहीं दिखी। दो-तीन दिन तक धूप निकलने से दिन में राहत जरूर मिल रही थी। लेकिन बुधवार की रात आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई तो मौसम भी अचानक बदल गया। बृहस्पतिवार की भोर घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे। दोपहर साढ़े 12 बजे 10 मिनट के लिए कमजोर धूप का अहसास हुआ लेकिन इसके बादल घने हो गए और जिले में रुक-रुक कर कहीं रिमझिम बरसात तो कहीं बूंदाबांदी होती रही।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 9 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। उधर, ठंड बढ़ते देख जरूरतमंदों को तहसील में कंबल बांटे गए। सांसद उपेंद्र सिंह रावत व डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने तहसील सदर सभागार में चिन्हित किए गए जरूरतमंदों को कंबल बांटे।
फसलों के मुफीद है बरसात
जाड़े में हो रही इस बरसात के कारण फिलहाल फसलों पर कोई संकट नहीं है। उल्टे फायदा ही होगा। गेहूं की फसल में जहां दूसरा पानी देने का समय करीब है तो हल्की बरसात के कारण आलू की फसल का पाले से बचाव होगा। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जाड़े में होने वाली इस हल्की बरसात के कारण फसलों को फायदा होगा।
भीगने से बचे, शरीर को रखे गर्म : सीएमएस
मौसम में परिवर्तन के कारण सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में फिजीशियन की ओपीडी में ऐसे करीब 150 मरीज आए। निजी डॉक्टरों के यहां भी लोग पहुंच रहे हैं।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि मौसम में परिवर्तन होने के कारण लापरवाही भारी पड़ सकती हैं। उन्होंने बताया कि उतार चढ़ाव का मौसम होने के कारण लोग सर्दी-जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। वह भीगने से बचें और शरीर को गर्म रखने के लिए पर्याप्त कपड़े पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed