फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

विवाहिता के परिजनों का थाने में शव रखकर प्रदर्शन

Thu, 28 Oct 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
protest
उधौली (बाराबंकी)। विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए परिवारीजन शव को लेकर थाने पहुंच गए। पहले से दर्ज मुकदमे में हत्या व आत्महत्या की धारा बढ़ाने की मांग करने लगे। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने आत्महत्या के दर्ज मुकदमे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर धारा बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मामला सफदरगंज थाने का है। सोमवार को बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के मैलरायगंज निवासी दिलीप अपनी पत्नी ज्योति को बाराबंकी से लेकर घर जा रहा था। रास्ते में पति दिलीप ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसी दौरान हाईवे पर हो रहे आवागमन के चलते अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ज्योति घायल हो गई। इसके बाद पति ने उसे हाईवे किनारे झाड़ियों में ले जाकर मारने का प्रयास किया। मगर, पत्नी के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति दिलीप को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

वहीं घटना की जानकारी पाकर पहुंचे विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति दिलीप पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। वहीं घायल विवाहिता को गंभीर दशा में जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जहां पर मंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी परिवारीजनों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, पुलिस ने हत्या के प्रयास में दर्ज केस में मौत के बाद भी हत्या की धारा नहीं बढ़ाई। इसकी जानकारी परिवारीजनों को हुई तो वह बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर सीधे थाने पहुंच गए। यहां पर पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस पर मामले में लीपापोती कर आरोप लगाते हुए हत्या व दहेज हत्या की धारा बढ़ाने की मांग करने लगे।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। महिला की मौत हो गयी है तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की धारा बढ़ा दी जाएगी। महिला ने दहेज के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है। हां उसने पति के संबंध किसी अन्य महिला से होने की बात जरूर अपने बयान में बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed