{"_id":"60d774838ebc3e32ba173798","slug":"protest-barabanki-news-lko5842927193","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ बार्डर पर रोके गए किसान नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ बार्डर पर रोके गए किसान नेता
विज्ञापन
बाराबंकी। कृषि कानूनों के खिलाफ राजभवन का घेराव करने शनिवार को जा रहे किसान नेताओं को पुलिस ने लखनऊ बॉर्डर पर मोहम्म्दपुर चौकी के पास रोक लिया जिससे नाराज किसान वहीं पर धरने पर बैठ गए। कहा कि तानाशाही सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है जिसे किसान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस के काफी समझाने के बाद किसान शांत हुए। वहीं रामसनेहीघाट क्षेत्र में भी कई स्थानों पर पुलिस ने किसानों को लखनऊ जाने से रोक लिया।
किसान नेता विक्रांत सैनी ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक किसान चुप नहीं बैठने वाला है। जो कानून किसानों के हित में नहीं है उन कानूनों को किसानों पर किस आधार पर थोपा जा रहा है। किसान की रोजीरोटी को तिजोरी में किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने दिया जाएगा।
किसानों के लखनऊ कूच की घोषणा के बाद हाईवे पर कई स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर सुधाकर वर्मा, उमेश यादव, संजय यादव, राजू सागर, अमरेश वर्मा, विनय यादव, शिवप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)