फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

29 किसान नेता रहे घर में नजरबंद

Fri, 19 Feb 2021 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
protest
बाराबंकी। किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन को लेकर स्टेशन के प्लेट फार्म नम्बर एक पर स्टेेशन अधीक? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। किसानों के रेेल रोको आंदोलन की घोषणा के चलते बृहस्पतिवार को शहर में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहे। रेलवे स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। वहीं एसपी यमुना प्रसाद ने भी स्टेशन परिसर पहुंचकर वहां सुरक्षा का हाल देखा। हालांकि जिले में किसी भी संगठन द्वारा ट्रेन नहीं रोकी गई जिससे पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं 29 किसान नेता घरों में ही नजर बंद रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के रेलवे स्टेशन का नजारा बदला रहा। सुबह से ही यहां भारी पुलिस बल का पहरा रहा। जो भी व्यक्ति स्टेशन जाता उसकी चेकिंग होती थी। इसके साथ ही हैदरगढ़, फतेहपुर, बुढ़वल समेत अन्य स्टेशनों पर भी पुलिस मुस्तैद रही। हालांकि किसी संगठन द्वारा प्रदर्शन न करने से माहौल शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन

वहीं शहर में बंकी रेलवे क्रॉसिंग पर किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर सुबह आरपीएफ की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेल पटरी के दोनों ओर ट्रैफिक रोक दिया गया। इसके चलते जाम लग गया जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की तौल होने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन
सफदरगंज मंडी समेत अन्य क्रय केंद्रों पर पिछले 27 जनवरी से धान की तौल ठप है। जबकि धान लदी 46 ट्रालियां अभी भी सफदरगंज मंडी में खड़ी हुई हैं और उनके धान की तौल नहीं की जा रही है। इसको लेकर भाकियू नेता लगातार अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। लेकिन विभाग हाईब्रिड धान होने की बात कह खरीद से हाथ खड़े कर रहा है। किसी प्रकार की सुनवाई न होने से नाराज किसानों का आक्रोश फट पड़ा। बृहस्पतिवार को भाकियू प्रदेश सचिव दिनेश दुबे के नेतृत्व में पहुंचे किसान धान लदी ट्रॉलियां लेकर लखनऊ कूच कर दिये।
इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने मंडी का गेट बंद करवाकर किसानों को मनाने में जुट गई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी भी क्रय केंद्र प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को मनाने का प्रयास किया लेकिन किसान लखनऊ जाने की जिद पर अड़े रहे।
अधिकारियों ने एडीएम से फोन पर वार्ता कराई जिसमें एक दिन का समय दिए जाने की बात पर किसान शांत हुए। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शुक्रवार तक धान की तौल नहीं की जाती है तो किसानों को लखनऊ जाने से प्रशासन रोक नहीं सकता है। इस मौके पर निसार मेहंदी, राधेश्याम रावत, मनोज, अमरेश, इस्माइल, रामतीरथ मौजूद रहे।
महापंचायत की तैयारियों में जुटी भाकियू
बाराबंकी। भाकियू द्वारा आयोजित महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू नेता दिन रात एक किए हुए हैं। इसको लेकर जहां पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई वहीं कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर महापंचायत में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। भाकियू की महापंचायत 24 फरवरी को हरख में होगी। महापंचायत की अध्यक्षता भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत करेंगे।

बृहस्पतिवार को किसान नेता राम किशोर पटेल के नेतृत्व में किसानों ने बंकी नगर पंचायत में जनजागरण किया और गांवों का भ्रमण कर लोगों से महापंचायत में शामिल होने की अपील की। बंकी ब्लॉक अध्यक्ष विक्रांत सैनी ने बताया कि कृषि कानूनों को जब तक सरकार वापस नहीं लेती है तब तक किसानों का आंदोलन इसी तरह से चलता रहेगा। इसके लिए कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच किसानों को जागरुक करने के साथ ही महापंचायत में शामिल होने की अपील भी कर रहे हैं। इस मौके पर संजय यादव, कमालुद्दीन, मुन्ना, अरशद, फराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed