{"_id":"6ae8ee71246063ba3703c624","slug":"shashibala-who-has-played-in-22-national-level-tournaments-will-train-volleyball-players-barabanki-news-c-315-1-brb1038-183480-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: वॉलीबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगी 22 नेशनल खेलने वाली शशिबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: वॉलीबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगी 22 नेशनल खेलने वाली शशिबाला
Tue, 03 Nov 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। खेल के मैदान पर नई उड़ान भरने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिले की वॉलीबॉल नर्सरी को एक अनुभवी और कुशल कोच मिल गया है। बस्ती की मूल निवासी शशिबाला शुक्ला ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में कमान संभाल ली है। उनके आने से स्थानीय खिलाड़ियों के चेहरों पर नई उम्मीद और चमक लौट आई है।
स्टेडियम का मुख्य ग्राउंड अभी निर्माणाधीन होने की वजह से हैंडओवर नहीं हो सका है। इसके बावजूद खेल के प्रति शशिबाला का समर्पण रत्ती भर कम नहीं हुआ है। उन्होंने फिलहाल शहर के जेब्रा पार्क मैदान में ही मोर्चा संभाल लिया है।
यहां सुबह और शाम दोनों पालियों में कड़ा अभ्यास कराया जा रहा है, जहां 12 उभरते हुए प्रशिक्षु पूरी लगन के साथ अपनी तकनीक निखार रहे हैं।कोच शशिबाला बीपीएड और एमपीएड की उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। वह अपने खेल करियर के दौरान अलग-अलग श्रेणियों के 22 नेशनल गेम खेल चुकी हैं। उनके इस समृद्ध और लंबे अनुभव का सीधा फायदा अब बाराबंकी के युवाओं को मिलना तय है।
विज्ञापन
कोच शशिबाला ने दोटूक कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य बच्चों को तराशकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। खेल से उन्हें जो ज्ञान, नाम और सम्मान मिला है, वही मुकाम उनके शिष्यों को हासिल हो, तभी उनकी मेहनत और आना सफल होगा।