{"_id":"6ae8ede665b598e2ee086c60","slug":"nidhi-srivastavas-dance-enthralled-the-audience-at-the-deva-fair-barabanki-news-c-315-1-brb1038-183505-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: देवा मेले में निधि श्रीवास्तव के नृत्य ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: देवा मेले में निधि श्रीवास्तव के नृत्य ने बांधा समा
Tue, 03 Nov 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
देवा मेले में निधि श्रीवास्तव के नृत्य ने बांधा समा
देवा। सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य स्पंदन में सोमवार की शाम भक्तिमय रंगों में रंग गई। प्रसिद्ध निर्देशिका निधि श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनोहारी प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनामिका यादव, सुप्रिया तिवारी, तान्या सक्सेना और कुसुमा देवी ने सामूहिक नृत्य के माध्यम से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात कृष्ण भक्ति गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सुंदर जीवंत चित्रण किया।
सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण महारास की प्रस्तुति रही, जिसमें राधा-कृष्ण के अलौकिक प्रेम, समर्पण और आध्यात्मिक चेतना को बेहद खूबसूरत मुद्राओं में उकेरा गया। अंत में राम भजन की प्रस्तुति ने पूरे मेला परिसर के वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
इन सभी प्रस्तुतियों में अनामिका यादव, सुप्रिया तिवारी, तान्या सक्सेना, कुसुमा देवी और तामसी ने अपनी उत्कृष्ट नृत्य प्रतिभा तथा भावपूर्ण अभिव्यक्ति से उपस्थित दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। सुव्यवस्थित मंच संयोजन और कलाकारों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने इस सांस्कृतिक संध्या को सभी दर्शकों के लिए बेहद यादगार और अलौकिक बना दिया।