फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

कोविड ड्यूटी लगाए जाने से नाराज छात्रों का हंगामा

Tue, 18 Aug 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
protest
बाराबंकी। कोविड वार्ड में ड्यूटी लगाए जाने से नाराज मेयो मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग छात्रों ने संस्थान के गेट पर मंगलवार को हंगामा किया। जानकारी पर पुलिस के साथ पहुंचे तहसीलदार ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन

गदिया स्थित मेयो मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने एकत्र हुए नर्सिंग छात्रों ने मंगलवार दोपहर संस्थान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि प्रशिक्षण के बिना ही उनकी ड्यूटी अस्पताल प्रशासन ने कोविड वार्ड में लगा दी। अभी वे उपचार की सामान्य प्रक्रिया से भी परिचित नहीं है। ऐसे में कोविड अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की देखरेख कर पाना संभव नहीं है। आक्रोशित छात्र असेनी रोड जाम करने जा रहे थे लेकिन तब तक नगर कोतवाल पंकज सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को रोका लिया। तहसीलदार सदर विश्वमित्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और छात्रों की समस्या सुनी। छात्रों की लिखित शिकायती लेकर जांच कराने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed