{"_id":"626edb8d9350561d6c477c97","slug":"property-of-three-smugglers-seized-barabanki-news-lko628753827","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तस्करों की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तस्करों की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर/दरियाबाद (बाराबंकी)। तस्करों पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। रविवार को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर के टीम लीडर समेत तीन तस्करों की सवा पांच करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त की। जैदपुर व टिकैतनगर थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
रविवार को डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी अनुराग वत्स के आदेश पर मादक पदार्थों की तस्करी के लिए कुख्यात जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा उस्मा गांव में एएसपी मनोज कुमार पांडेय व एसडीएम सुमित यादव की संयुक्त टीम भारी दल-बल के साथ पहुंची। पहले गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को जानकारी दी।
उसके बाद सीओ नवीन सिंह, तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह की टीम ने तस्कर व गैंगस्टर के आरोपी टीम लीडर सहीम उर्फ कासिम, उसकी पत्नी व बेटों के नाम मादक पदार्थों की तस्करी से जुटाई गई चार करोड़ छह लाख 16 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति पर नोटिस चस्पा कर उसे जब्त किया।
विज्ञापन
पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने सबसे पहले टिकरा उस्मा गांव स्थित दो मकान (कीमत 61 लाख 70 हजार रुपये व कीमत 12 लाख 54 हजार रुपये), थाना क्षेत्र के पनिहल गांव स्थित भूमि (कीमत 59 लाख 50 हजार रुपये), यहीं स्थित मांटेसरी स्कूल (कीमत दो करोड़ 56 लाख 97 हजार रुपये), टिकरा मुर्तजा स्थित दो भूखंड (कीमत नौ लाख 14 हजार रुपये व पांच लाख 90 हजार रुपये) और बैंक खातों में जमा हजारों की नकदी जब्त की।
उधर, टिकैतनगर थाना क्षेत्र के अलियाबाद गांव में रविवार को एसडीएम विजय कुमार कुमार त्रिवेदी व सीओ रघुवीर सिंह के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी व तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने मुनादी कराने के बाद पशु तस्करी से कमाई गई तस्कर व गैंगस्टर के आरोपी सहीर व कलीम की एक करोड़ 16 लाख 70 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की।
उनकी दुकान व मकान पर नोटिस चस्पा की गई। पुलिस टीम ने इन दोनों पशु तस्करों का अलियाबाद-नबाबगंज मुख्य मार्ग पर बना दो मंजिला मकान व 13 दुकानों को जब्त किया। प्रशासन की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया।
जैदपुर थाने के टिकरा उस्मा निवासी सहीम मादक पदार्थों की तस्करी करता है। उस पर जैदपुर थाने में आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं। सहीम ने जालसाजी से पासपोर्ट बनवाया था। उसके द्वारा आम रास्ते पर किए गये कब्जो को हाल ही में प्रशासन ने ढहवा दिया था।
तस्कर की जब्त की गई संपत्ति में एक मांटेसरी स्कूल भी है। यहां नामांकित बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो, इसके लिए इसकी देखरेख की जिम्मेदारी तहसीलदार को दी गई है।