फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Principal secretary fierce on shoddy construction

घटिया निर्माण देख भड़के प्रमुख सचिव

Sat, 23 Jan 2016 12:03 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चन्द्रा ने शुक्रवार को डीआरडीए के गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान खामियां पाए जाने पर उनमें सुधार के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। बैठक के बाद प्रमुख सचिव निर्माणाधीन दो परियोजनाओं का निरीक्षण करने केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंचे। यहां पर छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माणाधीन कार्य की गुणवत्ता काफी खराब होने और कार्य में पीर्ली इंट प्रयोग किए जाने पर प्रमुख सचिव भड़क उठे और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे मामले की तकनीकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव राजस्व राजधानी लखनऊ से सीधे ढाई बजे बाराबंकी पहुंचे। कुछ देर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में रुकने के बाद तीन बजे वह कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए के गांधी सभागार पहुंचे। प्रमुख सचिव ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जो कार्य चल रहे हैं, उन्हें मार्च तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रमुख सचिव ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व वसूली की प्रगति और बढ़ाई जाए। इसके बाद उन्होंने लोहिया समग्र गांव, किसानों के लिए संचालित योजनाओं, उद्यान विभाग द्वारा किसानों के लिए संचालित की जाने वाली योजनाओं, प्रसाधन, हैंडपंप, राशन वितरण, विद्युत आपूर्ति, नहराें और नलकूपों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान जो कमियां पाई गईं उनमें सुधार के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन


इसके बाद प्रमुख सचिव केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बनवाए जा रहे छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान पाया कि बेहद घटिया निर्माण किया जा रहा है। मानकों को ताक  पर ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने एक ईंट तोड़कर भी देखी तो वह एकदम घटिया पाई गई। जिस पर जिलाधिकारी को इसकी जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद वह राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में बनाए गए ऑडिटोरियम को देखने पहुंचे। ऑडिटोरियम की गुणवत्ता देख प्रमुख सचिव ने संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार, एडीएम हरिकेश चौरसिया, डीडीओ एके सिंह, एसडीएम सदर नीलम यादव, प्रशिक्षु आईएएस अर्चना वर्मा आदि अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed