फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   prayer

कलश स्थापना के साथ विराजेंगी देवी मां

Sat, 17 Oct 2020 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
prayer
बाराबंकी। शारदीय नवरात्र से पहले शुक्रवार को मंदिरों की साफ-सफाई कर रंग-रोगन किया गया। दिन भर बाजार भी गुलजार रहा। पूजन सामग्रियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। शनिवार से देवी मंदिरों पर पूजा-पाठ की धूम रहेगी। शुक्रवार देर शाम सभी देवी मंदिर रोशनी से नहा उठे।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहा है। नवरात्र के समय देवी मंदिरों समेत सभी देवालयों पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। शुक्रवार को नवरात्र की तैयारी को लेकर देवी मंदिर सज-धज कर तैयार हो गए। शनिवार को कलश स्थापना के साथ भक्तगण शक्ति की देवी की आराधाना करेंगे। घर व मंदिरों में देवी कलश स्थापना के साथ ही नौ दिन तक मां की पूजा होगी। मंदिरों में कोरोना गाइडलाइन के चलते मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग के बीच ही दर्शन किए जा सकेंगे। कोरोना के चलते ज्यादातार श्रद्धालु घरों में पूजन करेंगे। पूजन व खानपान की सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजार में जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed