फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

बारिश से ध्वस्त हुई कई इलाकों की बिजली व्यवस्था

Fri, 16 Sep 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
power cut
बाराबंकी। बारिश के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इनकमिंग फीडर में फाल्ट आने से मसौली के ढाई सौ गांव की बिजली आठ घंटे गुल रही। वहीं तार टूटने से सूरतगंज में 90 गांव की बिजली आपूर्ति बंद है। शहर में इंसुलेटर में नमी आने और जंफर उड़ने से आठ मोहल्लों की बिजली छह घंटे गुल रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे इंसुलेटर में नमी के चलते लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, लाजपत नगर, आजाद नगर, कृष्णा नगर की बिजली आपूर्ति छह घंटे गुल रही। इससे लोगों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर में जंफर उड़ने से कोठीडीह, देवा रोड, अभयनगर, लखपेड़ाबाग में कई चरणों में चार घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

मसौली स्थित बिजली उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर में आई यांत्रिक खराबी से बांसा, नौबस्ता, धनौली, ज्यौरी, सिसवारा, नसीरनगर, मूंजापुर, देवकलिया, बुद्घिपुरवा, नेवला, करपिया समेत ढाई सौ गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह साढ़े 11 बजे गुुल हुई बिजली शाम साढ़े सात बजे आई। इससे करीब तीन लाख की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उपभोक्ता पानी और मोबाइल चार्जिंग के लिए परेशान दिखे। फीडर को दुरुस्त करने के पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी जुटे रहे। ब्वॉयलर के जरिये नमी सुखाने की कोशिश करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। शाम करीब साढ़े सात बिजली फाल्ट दुरुस्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जेई लालजी सिंह ने बताया कि बारिश के कारण दिक्कत हुई लेकिन फाल्ट को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
सूरतगंज में रुहेरा गांव के पास बुुधवार देर शाम तार टूटने से सूरतगंज, रिछला, सिकोहना, बनमऊ, रिछला, रूहेरा, बिबियापुर, बरैय्या, बाबा पुरवा, मोहम्मदपुर खाला, सुढ़ियामऊ, मीरपुर, तेलवाय समेत 90 गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बृहस्पतिवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। बिजली नहीं आने से लोगों को पीने के पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है।

इनवर्टर डिस्चार्ज होने से लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इससे करीब एक लाख आबादी प्रभावित है। वहीं देवीगंज में बृहस्पतिवार दोपहर बाद बिजली के तार पर पेड़ की डाल गिरने से जरौली, धनौली, मिर्चिया, भठिया, सूपामऊ, मल्लेपुर, पूरे पाठक, छताधारी का पुरवा समेत 60 गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे करीब 70 हजार आबादी प्रभावित है। देरशाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed