Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Tractor-trolley carrying pilgrims overturns into a ditch after being hit by a truck; 20 injured.

बाराबंकी: ट्रक की टक्कर से खाईं में पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 20 घायल

Mon, 23 Nov 2026 07:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रामसनेहीघाट (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, रामसनेहीघाट (बाराबंकी) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 23 Nov 2026 07:03 PM IST
सार

अयोध्या से कोटवाधाम जाते समय रात करीब एक बजे हादसा हुआ था। घायलों में 12 महिलाएं और चार बच्चे हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।

विज्ञापन
Barabanki: Tractor-trolley carrying pilgrims overturns into a ditch after being hit by a truck; 20 injured.
खाई में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या से कोटवाधाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रविवार रात करीब एक बजे रामसनेहीघाट इलाके में ट्रक की टक्कर से हाईवे किनारे खाईं में जा पलटी। चीख-पुकार के बीच 20 घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। इसमें चार को गंभीर चोट आई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से ट्रक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अयोध्या के इनायत नगर के पटतौली गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली श्रद्धालुओं को लेकर जिले के बदोसराय क्षेत्र में स्थित कोटवाधाम जा रही थी। रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि रामसनेहीघाट से करीब तीन किमी दूर कल्याणी नदी पुल के उस पार बाईं ओर करीब 15 फीट गहरी खाईं में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से खाईं में पलटी ट्रॉली के नीचे दबे और फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को सीएचसी रामसनेहीघाट लाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब एक ट्रैक पर राम-जानकी की नगरी: पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना राम अधूरे, पुनर्निर्माण के लिए खोला खजाना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: वायु सेना प्रमुख बोले- युवा पीढ़ी की सोच ही तय करेगी भारत का भविष्य, विज्ञान की ताकत को समझने की जरूरत


अयोध्या के तिवारी का पुरवा थाना इनायत नगर निवासी रामकुमारी (40), अंशू देवी (30), करन (20), संतरा देवी (55), केशपति (50), ललई का पुरवा निवासी संतोष कुमारी (55), तिलक रानी (55), राज बाला (54), दुबे का पुरवा निवासी राजकुमारी (40), कुछेहरा के दुर्गा प्रसाद (35), अतरौली बाजार की आशावती (40), ललई का पुरवा की शांति देवी (55), तिवारी का पुरवा की भाग्यवती (50), जोखू दुबे का पुरवा की चंदा देवी (65), तिवारी का पुरवा के शिवांश (13), अंकेश कुमार (10), प्रियांशु (10) व नितिन (12) को सहित 18 को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो को हल्की चोट आईं।

केशपति, राजबाला व राजकुमारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संतरा देवी को परिजन अयोध्या लेकर चले गए। सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों ने बताया कि ट्रक की पीछे से टक्कर लगी थी। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed