फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

शहर में पांच घंटे गुल रही बिजली

Sat, 28 Sep 2019 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
power cut
बाराबंकी। बारिश के साथ तेज हवा चलने से शुक्रवार को जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। ओबरी पावर हाउस से बिजली सप्लाई तार टूटने के चलते दो घंटे बंद रही। पल्हरी सब स्टेशन में सट्टी बाजार फीडर का जंफर उड़ने से तीन घंटे आपूर्ति बाधित हुई। इससे शहर की करीब एक लाख से अधिक आबादी को परेशान हुई। लोगों को पेयजल के लिए भी भटकना पड़ा।
विज्ञापन

पल्हरी उपकेंद्र से तीन घंटे तक आपूर्ति बन रहने से आवास विकास, कोठीडीह, तहसील कॉलोनी, नहर कॉलोनी, प्रीती विहार कॉलोनी, कंपनी बाग, नेहरूनगर, घोसियाना, अभयनगर, सट्टी बाजार, पीरबटावन, गुलरिया गार्दा आदि मोहल्लों के लोगों को परेशानी हुई। हांसेमऊ गांव के पास एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से 30 गावों की आपूर्ति ठप रही। बड़ेल सब स्टेशन में हरख फीडर बंद होने से नानमऊ, रसूलपुर, तमरसेपुर, पारादीपू व मजीठा की आपूर्ति ठप हो गई। हैदरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सरांय पांडेय गांव के पास मेन लाइन में फाल्ट आने के कारण हैदरगढ़ सब स्टेशन से आपूर्ति बंद हो गई। देर शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

सुबेहा, देवीगंज समेत दो सौ गांव की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को ठप हो गई। उधर जैदपुर उपकेंद्र में पानी भर जाने से आपूर्ति बंद कर दी गई। रानी बाजार व त्रिलोकपुर की आपूर्ति 24 घंटे से बंद है। बेलहरा फीडर में आई खराबी दुुरुस्त करने में कर्मचारियों को 10 घंटे लग गए। सिरौलीगौसपुर में पेड़ गिरने से तहसील व अस्पताल की बिजली बंद हो गई है। रामसनेहीघाट में जैदपुर, भीखरपुर, रानीमऊ अलादादपुर, भिटरिया, बहरेला, बनीकोडर समेत करीब डेढ़ सौ गांव की बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे से बंद है। अधीक्षण अभियंता संजीव राणा ने बताया कि बारिश के कारण फाल्ट दुरुस्त करने में दिक्कत हो रही है। बारिश के चलते कई जगह पोल व तार टूटने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। आपूर्ति व्यवस्था को दुुरस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed