फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   polling booth

2829 बूथों पर होगा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने लगाई अंतिम मुहर

Thu, 14 Oct 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
polling booth
बाराबंकी। जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर बूथों का निर्णारण पूरा हो गया है। जिस पर निर्वाचन आयोग ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। इसके बाद अब बूथों की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं हो सकेगा। सबसे अधिक बूथ दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं। कोविड को देखते हुए इस एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं को वोट डालने की ही व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा बूथों के निर्धारण का काम पूरा हो गया है। इस बार 2829 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने बूथों को लेकर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। इसके बाद अब बूथों की संख्या में कोई परिवर्तन संभव नहीं होगा। सबसे अधिक 502 बूथ दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार करीब 179 बूथों की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बार कुुर्सी विधानसभा में 487 बूथ, रामनगर में 434, बाराबंकी में 472, जैदपुर विधानसभा में 477, दरियाबाद विधानसभा में 502, हैदरगढ़ में 434 और रुदौली आंशिक विधानसभा क्षेत्र में 23 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। बूथों के निर्धारण में कोरोना महामारी को लेकर आयोग के निर्देश पर एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं को रखा गया है ताकि कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी और एजेंट को कोविड की दोनों डोज जरूरी
विधानसभा चुनाव में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन कराया जाएगा। इसे लेकर पूर्व में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की हुई वीसी में एजेंट और प्रत्याशियों को कोविड का दोनों डोज का टीका लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार एजेंट व प्रत्याशी होने के दौरान दोनों डोज के टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाना जरूरी होगा। इसे लेकर स्वीप द्वारा प्रचार-प्रसार भी कराया जाएगा।

ईवीएम एफएलसी का काम जोरों पर
निर्वाचन गोदाम में इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीनों के फर्स्ट लेवल चेकिंग का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। बंगलुरु से आए बेल कंपनी के पांच इंजीनियरों द्वारा ईवीएम की तकनीक की जांच की जा रही है। इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए आयोग ने जिले को 4970 बैलेट यूनिट, 3970 कंट्रोल यूनिट और 3110 वीवी पैट आवंटित किए गए हैं।
इस बार 2829 बूथों पर चुनाव कराया जाएगा। आयोग ने इस पर मुहर लगा दी है। इसके बाद अब मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य आयोग के निर्देश पर शुरू होगा।
-श्रीधर यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed