फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

देश का नमक खाते हैं बीजेपी या मोदी का नहीं: ओवैसी

Thu, 24 Feb 2022 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
political
फतेहपुर/दरियाबाद/जैदपुर (बाराबंकी)। एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री आप एक मामूली इंसान है अल्लाह या भगवान नहीं है। इस देश में कई प्रधानमंत्री आये और चले गये। हम देश का नमक खाते हैं बीजेपी या मोदी का नहीं। ओवैसी ने बुधवार को फतेहपुर के नेशनल इंटर कॉलेज मैदान व दरियाबाद में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के खेत में जो छुट्टा जानवर घूमते हैं और फसलों को चटकर जाते हैं उनके लिए क्या योजना है। इसका बखान जनता के सामने क्यों नहीं करते हैं। नमक योगी मोदी का नहीं है, हम लोग नमक से लेकर पानी जो भी खाते पीते हैं उसकी अदायगी करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा को मुसलमानों ने पिछले 2014, 2017 व 2019 में वोट किया लेकिन सफलता भाजपा को मिली।
विज्ञापन

ऐसे में आप अपने को स्वयं पहचाने और पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनायें। उन्होंने कहा कि भाजपा, सपा और बसपा से डरना नहीं, बल्कि जिस तरीके से हिजाब के समर्थन में एक मुसलमान लड़की ने नारा बुलंद किया था उसी तरीके से आप लोगों को भी नारा बुलंद करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के एआईएमआईएम प्रत्याशी के समर्थन मेें आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए एआईएमआईएम के मुखिया, भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा के साथ पहुंचे थे। कहा कि सपा चुनाव में भाजपा के जीतने का भय दिखाकर समाज के लोगों का वोट हासिल करती है, मगर सत्ता में बैठने के बाद सब भूल जाती है। इस मौके पर कैसर अजीम, डॉ. सहाब हुसैन, अशरफ खान, सिराज, सद्दाम, सुफियान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed