फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Players put in effort to win

Barabanki News: जीत के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Fri, 21 Jun 2024 05:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 21 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Players put in effort to win
बाराबंकी केडी सिहं बाबू स्टेडियम में चल रही जूनियर बालिका राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में ​
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जूनियर बालिका राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को छह मुकाबले खेले गए। सुबह का मौसम खुशगवार रहा तो खिलाड़ी भी काफी उत्साहित दिखे। सुबह चार और शाम को दो मैच खेले गए जिसमें प्रयागराज, आगरा, विंध्यांचल, आजमगढ़, मेरठ और बस्ती मंडल की टीम ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
विज्ञापन


पहला मुकाबला प्रयागराज मंडल और बरेली मंडल के बीच खेला गया। मैच का पहला हॉफ शुरू होते ही दोनों टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 21वें मिनट में प्रयागराज टीम की खिलाड़ी आयुषी ने एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हॉफ में बरेली की टीम ने कई प्रयास किए लेकिन कोई गोल नहीं कर सकी। प्रयागराज मंडल ने यह मुकाबला 1-0 से जीत लिया।
विज्ञापन


दूसरा मुकाबला आगरा मंडल और मुरादाबाद मंडल के बीच हुआ। मैच का पहला हॉफ शुरू होते ही आगरा मंडल के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। साक्षी यादव ने लगातार नौ गोल किए एवं राधिका ने खेल के 51वें मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को 10-0 से आगे किया। समय समाप्त होने के कारण मुरादाबाद मंडल को हार का मुंह देखना पड़ा। आगरा मंडल ने यह मुकाबला 10-0 से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मुकाबला विंध्याचल मंडल और सहारनपुर मंडल के बीच खेला गया। विंध्याचल मंडल ने यह मुकाबला 5-1 से जीता। चौथा मुकाबला देवीपाटन मंडल और आजमगढ़ मंडल के मध्य खेला गया। आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया और लगातार गोल कर दिए। देवीपाटन मंडल के खिलाड़ी एक भी गोल न कर सके। आजमगढ़ मंडल ने यह मुकाबला 7-0 से जीत लिया।

पांचवां मुकाबला अयोध्या मंडल और मेरठ मंडल के मध्य खेला गया। कड़े मुकाबले में मेरठ मंडल ने 1-0 से जीत दर्ज की। छठा मुकाबला बस्ती मंडल और कानपुर मंडल के बीच खेला गया। बस्ती टीम ने यह मुकाबला 7-0 से जीत लिया।


इससे पूर्व जिला आपूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। इस मौके पर आरिफ नजमी, राजेश कुमार सोनकर, नरेश चंद्र यादव, सज्जाद हुसैन, मंजीत सिंह धामी व राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed