फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Patients were troubled due to crowd in the hospital

Barabanki News: अस्पताल में धक्के खाते रहे मरीज

Sat, 21 Jun 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 21 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Patients were troubled due to crowd in the hospital
जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए कक्ष के बाहर खड़े मरीज।   -संवाद
बाराबंकी। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को दिखा। भीड़ इतनी ज्यादा रही कि डॉक्टर को दिखाने से लेकर दवा लेने तक मरीज धक्के खाते दिखे। डिप्टी सीएम की फटकार, जिलाधिकारी की नाराजगी के बाद भी अस्पताल की व्यवस्था में कोई सुधार होता दिख नहीं रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को करीब 1736 मरीज देखे गए। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी के अलावा पेट दर्द के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही। भीड़ इतनी ज्यादा रही कि इलाज के लिए सुबह से ही मरीजों की लाइन लग गई।
विज्ञापन


पहले परचा बनवाने के लिए घंटों जूझना पड़ा, इसके बाद डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने के लिए मरीज धक्के खाते रहे। रामशंकर ने बताया कि सुबह नौ बजे आ गए थे, डेढ़ बज गया है, अब जाकर दवा मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंद ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। दिखाने के लिए सुबह करीब साढ़े आठ बजे आ गए थे। एक घंटा तो केवल परचा बनवाने में ही लग गया। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने और दवाई लेने में करीब दो घंटे लग गए। जब जांच कराने पहुंचे तो बताया गया कि समय समाप्त हो चुका है, अब अगले दिन आना।


वहीं ओपीडी में जीने पर बैठीं कामिनी देवी ने बताया कि पेट दर्द के चलते वह दवा लेने के लिए आई थी पर भीड़ इतनी ज्यादा है कि हिम्मत नहीं पड़ रही है। वहां मौजूद गार्ड की मदद से इन्हें दवा दिलाई गई। अस्पताल का डिप्टी सीएम से लेकर डीएम तक निरीक्षण कर चुके हैं, इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed