{"_id":"625b13a12244720783774d6a","slug":"path-sanchalan-barabanki-news-lko6264362119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथ संचलन का स्वागत कर की पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथ संचलन का स्वागत कर की पुष्प वर्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर (बाराबंकी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फतेहपुर इकाई द्वारा हिन्दू नववर्ष के अवसर पर शनिवार को एक पथ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाला गया।
यह पथ संचलन कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू होकर फूलवाली गली, मस्तान रोड चौराहा, मुंशीगंज, सट्टी बाजार चौराहा, पटेल चौराहा, जोशी टोला, ब्लाक चौराहा, तहसील चौराहा, सट्टी बाजार से होते हुए पुन: मुंशीगंज मार्ग से महावीर मार्ग होते हुए कॉलेज पहुंचकर समाप्त हो गया। इस दौरान मुंशीगंज, पटेल चौराहे पर सांई पीजी कॉलेज की छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
वहीं तहसील चौराहे पर अधिवक्ता राजीवनयन तिवारी के नेतृत्व में भी पुष्प वर्षा की गई। जोशी टोला, भगवान महावीर मार्ग पर व्यापारियों क्षेत्र के गणमान्य लोगो ने पथ संचलन का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान एक रथ पर की गई सजावट और इस रथ पर सजा हुआ भारत का चित्र जहां शोभा बढ़ा रहा था वहीं बैंड-बाजे और एक लय में चले एक वेशभूषा में स्वयंसेवकों का अनुशासन इस संचालन की शोभा बढ़ा रहा था। इस अवसर पर इंद्र कुमार जैन, रामनाथ सोनी, देवेंद्र कुमार शुक्ल, वीरेंद्र शर्मा, गंगा प्रसाद तिवारी, धनीराम गुप्ता, अनुपम निगम आदि स्वयंसेवक मौजूद थे। (संवाद)