फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   path sanchalan

पथ संचलन का स्वागत कर की पुष्प वर्षा

Sun, 17 Apr 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
path sanchalan
फतेहपुर (बाराबंकी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फतेहपुर इकाई द्वारा हिन्दू नववर्ष के अवसर पर शनिवार को एक पथ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाला गया।
विज्ञापन

यह पथ संचलन कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू होकर फूलवाली गली, मस्तान रोड चौराहा, मुंशीगंज, सट्टी बाजार चौराहा, पटेल चौराहा, जोशी टोला, ब्लाक चौराहा, तहसील चौराहा, सट्टी बाजार से होते हुए पुन: मुंशीगंज मार्ग से महावीर मार्ग होते हुए कॉलेज पहुंचकर समाप्त हो गया। इस दौरान मुंशीगंज, पटेल चौराहे पर सांई पीजी कॉलेज की छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

वहीं तहसील चौराहे पर अधिवक्ता राजीवनयन तिवारी के नेतृत्व में भी पुष्प वर्षा की गई। जोशी टोला, भगवान महावीर मार्ग पर व्यापारियों क्षेत्र के गणमान्य लोगो ने पथ संचलन का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एक रथ पर की गई सजावट और इस रथ पर सजा हुआ भारत का चित्र जहां शोभा बढ़ा रहा था वहीं बैंड-बाजे और एक लय में चले एक वेशभूषा में स्वयंसेवकों का अनुशासन इस संचालन की शोभा बढ़ा रहा था। इस अवसर पर इंद्र कुमार जैन, रामनाथ सोनी, देवेंद्र कुमार शुक्ल, वीरेंद्र शर्मा, गंगा प्रसाद तिवारी, धनीराम गुप्ता, अनुपम निगम आदि स्वयंसेवक मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed