फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pabji, Chhota Bheem Rakhis are the first choice

बाजार में सज गई पबजी,छोटा भीम, डोरेमैन, मोटू पतलू राखियां

Thu, 23 Jul 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pabji, Chhota Bheem Rakhis are the first choice
बाराबंकी। बाजार में सजी राखियों ने भाई-बहन के अटूट स्नेह के पर्व रक्षाबंधन के करीब आने की तस्दीक कर दी है। रक्षाबंधन पर्व तीन अगस्त को है, इसे लेकर बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सजने लगे हैं। खास तौर पर रुद्राक्ष, कुंदन, मौली, ब्रेसलेट, गणेश वाली राखियां खूब बिक रही हैं। इसके अलावा स्टोन, मोती, क्रिस्टल व गोटा पट्टी, मोरपंख डिजाइन वाली राखियां, लाइट वाली राखियां, टेडी वियर व मौली के धागों में छोटे-छोटे कई रुद्राक्ष खासे आकर्षित कर रहे हैं। विशेष बात यह है कि इस बार बाजार से चायनीज राखियां नदारद हैं।
विज्ञापन

बच्चों को लुभाने के लिए बाजार में खासतौर से कार्टून करेक्टर वाली राखियां बड़ी तादाद में उपलब्ध हैं। पबजी, छोटा भीम, डोरेमैन, मोटू-पतलू से लेकर टेडी वाली राखी, बाल गणेश, बाल हनुमान आदि राखियों की खूब धूम है। इसके अलावा राखी के साथ रोली चंदन किट भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

राखी की दुकानों पर तरह-तरह की डिजाइन के लुंबा सजे हैं। क्रिस्टल, फैंसी कड़े व रंगीन कड़े लुंबा लोगों को खूब लुभा रहे हैं। राखी की दुकानों पर कंगन के साथ तरह-तरह के लुंबा सजे हैं। भैया-भाभी लुंबा राखी, कपुल लुंबा राखी आदि बाजार मेें मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राखी विक्रेता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना के चलते इस बार ज्यादा राखियां अभी नहीं आ पाई हैं। लखनऊ से राखी मंगाई गई है। ब्रेसलेट वाली राखी, रुद्राक्ष वाली राखी, चंदनवुड कलावा राखी, रेशम धागा व छोटा भीम आदि राखियां मौजूद हैं। राखी विक्रेता सोनू गुप्ता ने बताया कोलकाता से भी राखी मंगाई गई है। छोटा भीम व बाहुबली की राखियां, रुद्राक्ष के साथ मोती व उसपर ओम लोगों को आकर्षित कर रहा है। वहीं डोरोमैन वाली राखी बच्चों को खासा लुभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed