{"_id":"5b141a534f1c1bb26e8b612a","slug":"onion-may-get-costilier","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ है सकता संकट प्याज, आलू को लगेगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ है सकता संकट प्याज, आलू को लगेगी आग
Amarujala Bureau
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
कर्जमाफी और उपज का लाभकारी मूल्य का लाभ न मिलने से नासिक में चल रहे किसानों के आंदोलन का असर जिले में जल्द ही दिखाई देेगा। जिले में नासिक व इंदौर से होने वाली प्याज की आमद काफी घट गई है। जिसका लाभ उठाने के लिए सब्जी व्यापारी प्याज को डंप करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जिले में नासिक व इंदौर से करीब तीन से चार ट्रक प्याज की आमद रोजाना होती थी, जो आंदोलन के चलते घटकर सिर्फ एक या दो ट्रक ही रह गई है। बाजार में प्याज का मंडी भाव जहां 40 से 45 रुपये प्रति पसेरी है वहीं आमद घटने से आढ़ती मुनाफा कमाने की नियत से डंप करने लगे हैं। रविवार को मंडी के चबूतरों पर प्याज का स्टाक लगाया जा रहा था। मंडी में जो डंप प्याज है वह सिर्फ चार से पांच दिन तक के लिए ही है।
विज्ञापन
अगर आंदोलन समाप्त नहीं हुआ तो जिले में शीघ्र ही प्याज का संकट खड़ा हो जाएगा। जिला प्रशासन सर्तक न रहा तो जिले में लोगों की थाली से प्याज गायब ही हो जाएगा। यही नहीं जिले से केला, टमाटर व हरी मिर्च जो भारी मात्रा में गोरखपुर, कोलकाता, बनारस, हरियाणा समेत आदि मंडी जाता था इस पर भी संकट खड़ा हो जाएगा। इस संबंध में मंडी सचिव धनंजय सिंह का कहना है कि मंडी में जो आवक है उसके सापेक्ष बिक्री और स्टाक पर नजर रखी जा रही है। जिससे भविष्य में आढ़तियों द्वारा जमाखोरी न की जा सके।
विज्ञापन