फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One more chance for admission in vacant seats

Barabanki News: खाली सीटों पर प्रवेश के लिए एक और मौका

Tue, 19 Aug 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 19 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
One more chance for admission in vacant seats
बाराबंकी। स्नातक व परास्नातक (यूजी-पीजी) कक्षाओं में दाखिले के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। पात्र अभ्यर्थी डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में यूजी व पीजी की खाली प्रवेश सीटों पर आवेदन के लिए यूआईएन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

जनेस्मा के अलावा कई और महाविद्यालयों में काफी संख्या में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं की सीटें रिक्त हैं। ऐसे में किसी कारणवश दाखिला पाने से वंचित रह गए विद्यार्थी इन सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज (जनेस्मा) में कुल 1770 प्रवेश सीटें हैं। इन पर अब तक सिर्फ 908 प्रवेशार्थियों का ही दाखिला हुआ है। इसके चलते बीए में 161, बीबीए में 45, बीसीए में 46, बीएससी में 144 सीटें खाली हैं। एमए अर्थशास्त्र में 71, शिक्षा शास्त्र में 38, अंग्रेजी में 67, हिंदी में 65, मध्यकालीन इतिहास में 75, राजनीति शास्त्र में 56, समाज शास्त्र में 45, एमएससी रसायन विज्ञान में 49 सीटें रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन

पिछले सत्र में बीए में गृहविज्ञान और भूगोल तथा एमएससी में रसायन विज्ञान और जंतु विज्ञान की संबद्धता मिली थी, लेकिन केवल जंतु विज्ञान की सीटें ही पूरी तरह भरी जा सकीं हैं। जनेस्मा के प्राचार्य प्रो.सीताराम सिंह बताया कि यूजी व पीजी की रिक्त सीटों पर प्रवेश के इच्छुक प्रवेशार्थी समर्थ पोर्टल आरएमएलएयूआरएन पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में यूजी व पीजी में प्रवेश के लिए यूआईएन पोर्टल पर आवेदन पुन: खोल दिया गया है। जो भी छात्र-छात्राएं यूजी व पीजी की रिक्त सीटों पर प्रवेश लेना चाहते हैं, अपना पंजीकरण कर महाविद्यालय का चयन कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed