फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Old man dies in attack

हमले में वृद्घ की मौत

Thu, 23 Jul 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Old man dies in attack
बाराबंकी। घुंघटेर थाना क्षेत्र के दीन पनाह गांव में एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई पर ही जानलेवा हमला बोल दिया। साथियों के साथ हमले में पिता को बचाने आए दो पुत्र और पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां वृद्ध राम रूदल की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताते हैं कि घटना के पीछे लॉकडाउन में लखनऊ से वापस आकर गांव में मृतक अपना घर बनवा रहा था, इसी को लेकर भाइयों के बीच कुछ अनबन थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घुंघटेर थाना क्षेत्र के दीनपनाह गांव में राम रूदल मौर्या और बजरंग मौर्या समेत चार सगे भाई हैं। इनमें राम रूदल और बजरंग के बीच मकान के बटवारे को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। गुुरुवार शाम करीब चार बजे राम रूदल अपना मकान बनवा रहा था तभी बजरंग अपने साथियों के साथ मना करने पहुंच गया।
विज्ञापन

देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसमें राम रूदल, उसकी पत्नी कलावती (60), पुत्र रंजीत (30) व मोनू (15) बचाव करने पहुंचे तो इनको भी गंभीर चोटें लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस चारों लोगों को जिला अस्पताल लाई जहां राम रूदल (62) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ घुंघटेर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि राम रूदल लखनऊ में रहता था। पुश्तैनी मकान की उसने रजिस्ट्री करा रखी थी। उस पर कब्जा बजरंग का था, लॉकडाउन के दौरान उसने यहां घर बनवाना शुरू किया। कब्जा हटवाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। पांच दिन पहले दोनों पर शांतिभंग की कार्रवाई भी की गई थी। पर गुरुवार को दोनों पक्ष इसी बात को लेकर फिर भिड़ गए जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोट लगी। इलाज के दौरान राम रूदल की जिला अस्पताल में मौत हो गई।

एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि घुंघटेर थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच मकान के विवाद में हुई मारपीट में एक की मौत हो गई है। घटनास्थल का जायजा लिया गया है। स्थानीय पुलिस को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बताते हैं कि दोनों भाई मकान की कब्जेदारी को लेकर आपस में रंजिश मानते थे। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed