Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   'Nipun Bharat' claims in foundational education will face a litmus test.

Barabanki News: बुनियादी शिक्षा में निपुण भारत के दावों की होगी अग्निपरीक्षा

Sat, 25 Jul 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 25 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
'Nipun Bharat' claims in foundational education will face a litmus test.
बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय दक्षता (एफएलएन) को मजबूत करने के नाम पर वर्ष 2021 से 2026 तक हुए खर्चों का हिसाब लेने 27 जुलाई को भारतीय लेखापरीक्षा एवं महालेखाकार की टीम जिले में आ रही है।
विज्ञापन

कार्यालय प्रधान महालेखाकार, प्रयागराज के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्य जांच से पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की जा चुकी है।
विज्ञापन


27 से 30 जुलाई तक ब्लॉक वार जांच का शेड्यूल
महालेखाकार की टीम ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर चार दिनों तक अभिलेखों का परीक्षण करेगी। 27 जुलाई को हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज, सिद्धौर व दरियाबाद; 28 जुलाई को पूरेडलाई, सिरौलीगौसपुर, बंकी व मसौली, 29 जुलाई को हरख, निन्दूरा, देवा व सूरतगंज तथा 30 जुलाई को फतेहपुर, रामनगर, बनीकोडर व नगर क्षेत्र के अभिलेखों की सूक्ष्मता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 स्कूलों का होगा सीधा भौतिक निरीक्षण
टीम केवल कागजी जांच नहीं करेगी, बल्कि धरातल पर उतरकर चयनित संस्थानों का भौतिक सत्यापन भी करेगी। इसमें नगर क्षेत्र के मदरसा दारुल उलूम पीर बटावन, प्राथमिक विद्यालय गुलरिया गार्दा, कंपोजिट स्कूल संतशाला, प्रावि कन्या कटरा, कंपोजिट स्कूल पुलिस लाइन और कंपोजिट गुलरिया गर्दा शामिल हैं।

इसके अलावा सिरौलीगौसपुर के बरदरी, किंतूर प्रथम, सैदनपुर द्वितीय, लोधपुरवा, दानापुर शुक्ला, अलियापुर द्वितीय, जलालाबाद, दुर्जनपुर, अमरा कटेहरा तथा सूरतगंज के बन बिजहाला, बिंदौरा धरधरैया, बसंतपुर, देवगावां, बूढ़गांव, भीखमपुर, सेमराय, भिटौली व पतौंजा में सीधे शैक्षणिक स्तर की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed