फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   navoday entrance exam

नवोदय की प्रवेश परीक्षा से 6649 बच्चे रहे गायब

Thu, 12 Aug 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
navoday entrance exam
बाराबंकी। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा बुधवार को कोविड नियमों के बीच हुई। जिसमें पंजीकृत नौनिहालों के सापेक्ष 33 फीसदी ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या 6649 रही। जिले में नवोदय की प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रत्येक ब्लॉक में एक व दो परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते हुए करीब 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

बुधवार की परीक्षा में पंजीकृत 9877 नौनिहालों को शामिल होना था, जिसके सापेक्ष 3228 ही परीक्षा में शामिल हुए। गैरहाजिर होने वाले बच्चों की संख्या 6649 रही। परीक्षा केंद्रों तक बच्चों को पहुंचाने की जिम्मेदारी ब्लॉकवार खंड शिक्षा अधिकारियों को दी गई थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद काफी कम संख्या में बच्चे परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंदों पर कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत इंतजाम किए गए थे। सैनिटाइज व थर्मल स्क्रीनिंग से जांच करने के बाद ही परीक्षा केंद्रों पर बच्चों को प्रवेश दिया गया। डीआईओएस राजेश कुमार व नवोदय के प्राचार्य वीके यादव ने परीक्षा केंद्रो पर पहुंचकर परीक्षा का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवोदय की प्रवेश परीक्षा में कक्षा पांच परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चे शामिल हुए। जिसमें अधिकांश ग्रामीण अंचल के परिषदीय विद्यालय के बच्चे हैं। जो विद्यालयों में बोरी व चटाई पर बैठकर पढ़ाई ही नहीं करते, बल्कि अब तक की परीक्षा भी देते आ रहे हैं। बुधवार को पहली बार जब वह इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे तो काफी खुश दिख रहे थे।
उन्हें यह परीक्षा टेबल व बेंच पर बैठकर जो देने का मौका मिला। परीक्षा देकर निकले कुछ बच्चों से बात की तो उन्हें सबसे अधिक खुशी पहली बार टेबल व बेंच पर बैठकर परीक्षा देने की भी थी। तनु ने बताया कि नवोदय की परीक्षा में पहली बार गोले भरने वाला पेपर हुआ, वहीं बेंच पर बैठकर परीक्षा देने में मजा आया।

अनुराग ने बताया कि पहली बार कुर्सी मेज पर बैठकर परीक्षा दी तो ये बहुत अच्छा लगा। अभिषेक ने बताया कि गांव के स्कूल में पढ़ने के समय बेंच व टेबिल पर बैठने की जो इच्छा थी। इस परीक्षा में बैठकर पूरी हुई। निशांत पटेल ने बताया कि नवोदय की परीक्षा अलग तरह की थी। इसमें उत्तर के लिए गोला भरना था। जिसके बारे में अनुभव कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed