फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   nagar palika

शहर का हिस्सा बनेगा मझलेपुर

Thu, 12 May 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
nagar palika
बाराबंकी। विधानसभा व विधान परिषद चुनाव होने के बाद अब नगर निकायों के परिसीमन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिले की नगर पालिका नवाबगंज के अलावा नवसृजित नगर पंचायत रामसनेहीघाट व बंकी में परिसीमन के लिए प्रस्ताव बनकर तैयार हो रहे हैं। इस परिसीमन में जहां मझलेपुर गांव शहर का हिस्सा बनेगा वहीं रामसनेहीघाट में 14 या 15 वार्ड होंगे। नगर पालिका व बंकी नगर पंचायत में भी वार्ड नहीं बढ़ेंगे। लेकिन नगर पंचायत का भूगोल बदल जाएगा।
विज्ञापन

इस बार जिले के तीन निकायों का परिसीमन होना है। नगर पालिका का सीमा विस्तार पहले भी हो चुका है। वर्तमान में नगर पालिका में 29 वार्ड हैं। शहर की आबादी करीब साढ़े तीन लाख है। परिसीमन को लेकर प्रस्ताव बनाने का आदेश शासन से मिलने के बाद नगर पालिका नवाबगंज ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शहर के पास स्थित मझलेपुर गांव को नगर पालिका में शामिल करने पर मुहर लग गई है। इस गांव की आबादी करीब एक हजार है।
विज्ञापन

परिसीमन के बाद इस गांव के लोग प्रधान नहीं बल्कि सभासद चुनेंगे। इसी तरह से नवसृजित रामसनेहीघाट नगर पंचायत में भी परिसीमन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रामसनेहीघाट नगर पंचायत के ईओ पंकज श्रीवास्तव के अनुसार, पांच गांवों धरौली, मालिनपुर, बनीकोडर, चंदौली व जेठवनी को मिलाकर नगर पंचायत बनाई गई है। इसकी आबादी 20 हजार से अधिक है। ईओ ने बताया कि रामसनेहीघाट में 14 से 15 वार्ड बनाए जाएंगे। इसी प्रकार बंकी नगर पंचायत का सीमा विस्तार हो चुका है। परिसीमन में वार्ड बढ़ने की संभावना यहां भी नहीं है। मगर नगर पंचायत का भूगोल बदलेगा। वार्डों की जनसंख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका नवाबगंज में वार्ड नहीं बढ़ेंगे। वार्डों की संख्या 29 ही रहेगी मगर नगर के पास मझलेपुर गांव को नगर पालिका की सीमा में शामिल किया जाएगा। परिसीमन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है।
-पवन कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद
इस बार रामसनेहीघाट के पांच गांवों के लोग ग्राम प्रधान नहीं सभासद चुनेंगे। नगर पालिका में शामिल होने वाले मझलेपुर गांव के लोग भी शहर का हिस्सा होंगे।
-राजेश कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed