फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NA

Barabanki News: भाजपा ने बिगाड़ी देश की अर्थव्यवस्था

Sat, 04 Feb 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 04 Feb 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
NA
बाराबंकी। भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ने का काम किया है। एलआईसी और एसबीआई का पैसा देश का पैसा हैं, जिसे हम और आप जमा करते हैं। संसद में यह बहस होनी चाहिए कि देश का यह पैसा किसके आदेश से अदाणी ग्रुप को दे दिया गया हैं। इसके लिए कांग्रेस पार्टी छह फरवरी को जीवन बीमा निगम एवं भारतीय स्टेट बैंक के कार्यालयों के सामने धरना प्रदर्शन करेगी। ये बातें प्रभारी महासचिव सुशील पासी ने शुक्रवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान तथा छह फरवरी को होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारी बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर कहीं।
विज्ञापन




प्रभारी महासचिव ने कहा कि सात सितम्बर को कन्याकुमारी से चलकर 30 जनवरी को कश्मीर में समाप्त होने वाली भारत जोड़ो यात्रा जो राहुल की अगुवाई में चली थी। वह देश को जोड़ने के लिए थी लेकिन उसी क्रम में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर हर दरवाजे पर दस्तक देकर और चौपाल लगाकर हमें देश के मौजूदा हालात पर चर्चा करके राहुल का संदेश देना है।
विज्ञापन



वह पूर्ण से राजनैतिक अभियान है कि हम 2024 में किस तरह अपने को मजबूत करके भाजपा को बेनकाब करके कांग्रेस पार्टी की सत्ता में वापसी करेंगे। जब कांग्रेस पार्टी बढ़ेगी तभी देश से जाति, धर्म का खेल खत्म होगा और देश विकास की राह पर चलेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, राजेन्द्र वर्मा , सरजू शर्मा, शबनम वारिस, केेसी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed