{"_id":"63dd61bf6450fe0065394977","slug":"na-barabanki-news-c-13-1-75664-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 50 करोड़ मिले, दो और लाइनें बिछेंगी बाराबंकी से लखनऊ तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 50 करोड़ मिले, दो और लाइनें बिछेंगी बाराबंकी से लखनऊ तक
Sat, 04 Feb 2023 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 04 Feb 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। इस साल बाराबंकी से लखनऊ रेल मार्ग पर भी सुगम परिचालन के लिए दो और लाइनें बिछायी जाएंगी। बजट में इस काम के लिए 50 करोड़ रुपये मंजूर होने के साथ ही तीसरी व चौथी रेल लाइनें बिछाने का काम तेज हो गया है। रेलवे के मुताबिक इनमें एक लाइन पर केवल मालगाड़ियां गुजरेंगी। इससे पटरियों पर परिचालन का दबाव तो कम होगा ही साथ ही एक ट्रेन के गुजरने पर अन्य ट्रेनों को रोकना नहीं पड़ेगा। ट्रेनें बेधड़क दौड़ेंगी और रामनगरी अयोध्या का सफर आसान होगा।
बाराबंकी से मल्हौर रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी 32.84 किमी. है। पिछले करीब चार दशक से दो रेलवे लाइनें इस रेल खंड पर हैं। रोजाना 150 से अधिक ट्रेनें इन पर से हाेकर गुजरती हैं। इनमें मालगाड़ियां भी शामिल हैं। गोरखपुर और फैजाबाद रूट की ट्रेनें मल्हौर होकर चारबाग और गोमती नगर के रास्ते ऐशबाग की ओर जाती हैं। इसकी वजह से इस रेल मार्ग पर ट्रेनों को रोककर दूसरी ट्रेन को रवाना करना पड़ता है। कभी-कभी तो बाराबंकी से मल्हौर तक की दूरी ट्रेन से तय करने में एक घंटा से अधिक का समय लग जाता है। मालगाड़ियां इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं।
यात्री ट्रेन को पहले सिग्नल देना प्राथमिकता में रहता है। दो साल पहले लखनऊ के मल्हौर व बाराबंकी के रेलवे स्टेशन के बीच दूसरी व तीसरी रेल लाइन बिछाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखायी गई। करीब एक साल पहले इसके लिए 15 करोड़ रुपये का बजट भी मिला था। रेल लाइन बिछाने की दिशा में काम शुरु हुआ लेकिन इसे पूरा करने की राह में बजट का रोड़ा अड़ गया। इस बार केंद्र ने बजट में इसका ख्याल रखा और करीब 50 करोड़ रुपये तीसरी व चौथी लाइन बिछाने के लिए दिए गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक यह कार्य नवंबर माह तक पूरा होने की उम्मीद है। लखनऊ से बाराबंकी के बीच चार रेल लाइनें बिछने के साथ ही ट्रेनें पूरी गति से दौड़ेंगी। इतना ही नहीं गोरखपुर से बाराबंकी होते वंदे भारत जैसी गतिमान ट्रेन चलाने में भी बड़ी सहूलियत होगी।
बाराबंकी रेलवे स्टेशन को अमृत योजना में शामिल करने के बाद लखनऊ व बाराबंकी के बीच फोर लेन रेल मार्ग एक बड़ी सौगात होगी।
-पियूष वर्मा, अधीक्षक, बाराबंकी रेलवे स्टेशन
100 किमी से अधिक रेल लाइनों का नवीनीकरण
जिले के बुढ़वल रेलवे स्टेशन से सीतापुर व गोंडा रूट पर जर्जर रेल लाइनों को दुरस्त किया जाएगा। बजट में इसके लिए भी घोषणा हुई है। टुकड़ों-टुकड़ों में करीब 100 किमी से अधिक लंबी रेल लाइनों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके अलावा बाराबंकी से लखनऊ के बीच के समपार पर पेयजल व शौचालय की भी व्यवस्थाएं की जाएंगी।