{"_id":"63dc8961a252727008721228","slug":"na-barabanki-news-c-13-1-74330-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हॉकी में अजीमुद्दीन कॉलेज ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हॉकी में अजीमुद्दीन कॉलेज ने मारी बाजी
Fri, 03 Feb 2023 09:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। पद्मश्री केडी सिंह बाबू की जयंती पर स्टेडियम में मैत्री हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। टूर्नामेेंट स्टेडियम रेड व अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया कॉलेज टीम के बीच खेला गया, जिसमें अजीमुद्दीन कॉलेज ने 2-0 मैच जीत लिया।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बृहस्पतिवार को स्टेडियम रेड व अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया कॉलेज के बीच हॉकी मैच खेला गया। जिसमें अजीमुद्दीन कॉलेज की ओर माज ने 12वें व 20 मिनट में गोल किया। रेड स्टेडियम की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी और अजीमुद्दीन कॉलेज ने 2-0 से मैच जीत लिया।
इससे पूर्व टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व क्रीड़ाधिकारी निशा मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पूर्व क्रीड़ाधिकारी ने कहा कि बाराबंकी जिला हॉकी के नाम से पहचाना जाता है। बाबू साहब का योगदान देश की हॉकी के लिए बहुत बड़ा है। आज हमको उदीयमान खिलाड़ियों का खेल देखकर यह उम्मीद हो रही है कि बाराबंकी से हॉकी का नाम रोशन होगा। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी नरेश यादव, उप क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी, हाॅकी सचिव मजहर अजीज खां, एहरार, चंदा रानी, तौहीद खान,अंकुर माथुर, डॉ. जावेद चौधरी आदि मौजूद रहे।