फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mukhtar's appearance on 9th and 10th, there will be debate on the allegations

Barabanki News: मुख्तार की पेशी नौ व 10 को, आरोपों पर होगी बहस

Sun, 07 May 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 07 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar's appearance on 9th and 10th, there will be debate on the allegations
- एंबुलेंस प्रकरण में एसीजेएम तो गैंगस्टर की सुनवाई एमपी/एमएलए कोर्ट में
विज्ञापन

- दोनों मामलों में मुख्तार समेत 12 लोगों के खिलाफ दाखिल है आरोप पत्र

बाराबंकी। फर्जी कागजों के सहारे एंबुलेंस पंजीकृत कराने व गैंगस्टर के मामले में मुख्तार अंसारी व उसके 12 साथियों के खिलाफ अदालतों ने सुनवाई तेज कर दी है। नौ मई को जहां फर्जी तरीके से एंबुलेंस पंजीकरण के मामले में एसीजेएम कोर्ट में सुनवाई होगी वहीं 10 मई को एमपी/एमएलए कोर्ट में गैंगस्टर की पेशी भी। इन दोनों ही मामलों के आरोपों पर अब बहस होगी।
एंबुलेंस पंजीकरण के धोखाधड़ी वाले मामले की सुनवाई एसीजेएम कोर्ट नंबर संख्या 19 में हो रही है। जबकि गैंगस्टर की सुनवाई एमपी/एमएलए कोर्ट में। एमपी/एमएलए कोर्ट में बीती 3 मई को हुई पेशी के बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए 10 मई की तारीख मुकर्रर की है। मुख्तार पर आरोप है कि जेल में बंद रहने के बावजूद उसने अपने साथियों के माध्यम से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। एंबुलेंस की फर्जी तरीके से पंजीकरण कराने में भी उसने ऐसा किया। एमपी/एमएलए कोर्ट में इन्ही आरोपों पर बहस शुरु होगी। जबकि इससे एक दिन पहने नौ मई को एंबुलेंस के फर्जी तरीके से पंजीकरण के मामले में दर्ज मुकदमे में दाखिल किए गए आरोप पत्र पर मुख्तार व उसके साथियों की सुनवाई होगी। इन दोनों पेशियों को लेकर बांदा जेल को सूचना भेजी जा चुकी है। दोनों पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगी।
विज्ञापन

...........................................
वकील से मुलाकात व बाहुबली कहने पर विरोध की अर्जी पर भी सुनवाई
बीते 25 अप्रैल को मुख्तार ने बाराबंकी की एमपी/एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर वकील से उसकी 30 मिनट की मुलाकात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराने की मांग की थी। जबकि तीन मई को मुख्तार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र भिजवाकर बाहुबली, माफिया डॉन, गुर्गा शब्दों के प्रयोग पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि पुलिस के वर्तमान व कुछ पूर्व अधिकारी उसका मीडिया ट्रायल करवा रहे हैं। इन दोनों प्रार्थना पत्रों पर भी 10 कई को एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................................
50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जमानत पर हैं 12 आरोपी
पंजाब के रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार अंसारी द्वारा प्रयोग जा रही एंबुलेंस बाराबंकी में फर्जी कागजों से पंजीकृत पाई गई थी। 2 अप्रैल 2021 को तत्कालीन एआरटीओ ने मऊ के डॉ. अलका राय के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कराया जिसमें मुख्तार व उसके साथियों के नाम प्रकाश में आए थे। 25 मार्च 2022 को शहर कोतवाली में मुख्तार अंसारी समेत 13 लोगो के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ। मुख्तार जेल में बंद है जबकि बाकी 12 आरोपियों की गैंगस्टर की धारा 114 (1) के तहत 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। मुख्तार को छोड़ बाकी सभी जमानत पर बाहर हैं।

...........................
मुख्तार के साथ 12 हैं गैंगस्टर के आरोपी
बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के साथ डॉ. अलका राय, डॉ. शेषनाथ राय, राजनाथ यादव, आनंद यादव, प्रयागराज जिला निवासी मो. सुहैब मुजाहिद, गाजीपुर निवासी सलीम, लखनऊ निवासी मो. जाफरी उर्फ शाहिद, गाजीपुर जिला निवासी सुरेंद्र शर्मा, मो. शाहिद, फिरोज कुरैशी, अफरोज खां उर्फ चुन्नू व जफर उर्फ चंदा गैंगस्टर के मामले में आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed