फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   miner cut

माइनर कटने से ढाई सौ बीघे जलमग्न

Thu, 30 Dec 2021 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
miner cut
कोटवाधाम (बाराबंकी)। ड्रेन की सफाई में की गई अनियमितता का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। माइनर में पानी आते ही जगह-जगह उफनाई माइनर बदोसरायं थाना क्षेत्र के तारापुर गांव के पास कट गई। जिससे किसानों की कई बीघा फसल जलमग्न हो गई। अब किसान कटी नहर को बंधवाने को लेकर गुहार लगा रहे हैं। मगर, अभी तक नहर विभाग का कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में निकली सिरौलीगौसपुर-खजूरी माइनर की ड्रेन सफाई का कार्य एक माह पहले कराया गया था। मगर, सफाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता ही निभाई गई। ऐसे में पानी आते ही माइनर उफनाने लगी।
विज्ञापन

बुधवार को तो तारापुर गांव के पास माइनर कटने से तहसील क्षेत्र के तारापुर, खजुरी, गोपालपुर, मवईपुर, नसीमापुर, ठाकुरपुर गांव के किसान पंकज, सतनाम, रामभारत, रामू, बसंत, विनोद, अजय पाल, जयराज, महादेव, सुरेश, प्रमोद, रामआधार, बड़े सिंह, शकील, बदलू, ओंकार व मोहन आदि की सरसों, गेहूं, मसूर व आलू आदि की करीब ढाई सौ बीघा फसल जलमग्न होने से बर्बाद हो गई। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी नहर विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed