फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mentha crop scorched 80 acres of fake pesticides

नकली कीटनाशक से मेंथा की 80 बीघा फसल झुलसी

Tue, 10 May 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 10 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mentha crop scorched 80 acres of fake pesticides
बाराबंकी ः खेतों में नकली कीटनाशक से झुलसी फसल। - फोटो : अमर उजाला
मेंथा की फसल में नकली कीटनाशक डालने से करीब एक दर्जन किसानों की 80 बीघा फसल झुलस गई। इससे किसानों को करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ये सल्फोसल्फ्यूरान नाम की दवाई क्षेत्र के पलटा मलूकपुर गांव में बिना लाइसेंस संचालित हो रही पेस्टीसाइड की दुकान से खरीदी थी।
विज्ञापन


किसानों ने दुकानदार से मुआवजे की मांग की तो उसने दुकान से आनन-फानन दवाएं हटाकर शटर बंद कर दिया। जिससे आक्रोशित किसानों ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत कर मुआवजे दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


इनायतपुर गांव के अमित कुमार, दीन दयाल, भरोसे, रामजियावन, व मलूकपुर के रामबक्श व शरफुद्दीन आदि ने बताया कि एक सप्ताह पहले हम लोगों ने ग्राम पलटा मलूकपुर में संचालित एक दुकान से मेंथा में खरपतवारनाशक दवाई खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाई का छिड़काव करने के तीन दिन बाद से ही फसल झुलसने लगी और दो दिन बाद मेंथा की करीब 80 बीघा फसल झुलस गई। इस संबंध में जब किसानों ने दुकानदार के पास शिकायत दर्ज कराई तो उसने अभद्रता करते हुए कहा कि जो दवाई आती है, वही दी गई। जिससे किसान आक्रोशित हो उठे।

इनायतपुर निवासी किसान अमित कुमार ने बताया कि मेंथा में काफी खरपतवार हो गया था जिसे हटाने के लिए दुकानदार रामप्रकाश के पास गया तो उसने सल्फोसल्फ्यूरान दवाई दी थी। जिसका छिड़काव करने के बाद उसकी छह बीघा मेंथा की फसल सूख गई। 

जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. एलएन यादव का कहना है कि सल्फोसल्फ्यूरान फसल में खरपतवार नष्ट करने के लिए प्रयोग की जाती है। लेकिन अगर कीटनाशक नकली होगा या ज्यादा मात्रा में पड़ जाएगा तो फसल को नुकसान होगा। इसीलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि इसका इस्तेमाल बहुत सावधानी से करें। साथ ही किसी विश्वसनीय दुकान से खरीदें।


किसानों की मेंथा फसल झुलसने का अभी कोई मामला मेरी जानकारी में नहीं है। शिकायत मिलेगी तो जांचकर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जहां तक बात नकली कीटनाशक विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की बात है। जब भी शिकायत मिलती है। तुरंत छापा डाला जाता है। - डॉ. एलएन यादव, जिला कृषि रक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed