{"_id":"615df9418ebc3e222b44e629","slug":"meeting-barabanki-news-lko5989577157","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकलेगी रामजी की सवारी, समिति ने लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकलेगी रामजी की सवारी, समिति ने लिया निर्णय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। दशहरा मंदिर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। सैकड़ों वर्ष पुरानी दशहराबाग की रामलीला कोविड के चलते न किये जाने का निर्णय पूर्व में समिति द्वारा लिया गया था। दशहरा मंदिर पर स्वरूप प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूर्व में ही घोषित करते हुए कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण रामलीला समिति के फेसबुक पेज पर करने का निर्णय लिया था।
समिति के महामंत्री महामंत्री शिवकुमार ने बताया कि सात अक्टूबर से विजय दशमी तक श्रीराम शोभा यात्रा दशहरा मंदिर से रामलीला मैदान तक जाएगी, जहां से वापसी के बाद मंदिर प्रांगण पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भक्तगण कोविड नियमों के अनुरूप दर्शन कर सकेंगे।
पहले दिन बुुधवार को स्वरूपों की मर्यादित प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पंडित सुखनंदन मिश्रा द्वारा किया गया। राम के रूप में राम पांडेय और लक्ष्मण के रूप में प्रद्युम्न मिश्रा, सीता के रूप में हर्षित मिश्रा इस बार रामलीला में भूमिका निभाएंगे। दशहरा मंदिर में श्रीरामकथा सुनाई जाएगी। मौके पर राजेश कृष्णा, प्रमोद पाठक, अंकित गुप्ता, गोलू, मुन्ना रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)