{"_id":"5e386af48ebc3e4b1a0f55fb","slug":"mahadeva-barabanki-news-lko5065108133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिवसीय महादेवा महोत्सव का शानदार अगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिवसीय महादेवा महोत्सव का शानदार अगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा महोत्सव का सोमवार को पूजा-अर्चना के साथ प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान व अधिकारियों ने शुभारंभ किया। इसके साथ प्रेक्षागृह का मंच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों गुलजार हो गया। शाम होते ही मेला परिसर रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो उठा। पूजा-अर्चना के दौरान प्रभारी मंत्री के साथ डीएम डॉ. आदर्श सिंह, विधायक शरद अवस्थी, बैजनाथ रावत समेत कई नेता व अधिकारी मौजूद थे।
उधर महोत्सव के लिए संवारे गए प्रेक्षागृह का मंच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो गया। बहार सुगम संगीत प्रभाग के छात्र-छात्राओं ने शिव आराधना प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रभात नारायण दीक्षित द्वारा रचित गीत ‘हर हर महादेव.. शिव शम्भू,..शिव की महिमा हर कोई जाने... पर सामूहिक नृत्य ने काफी आकर्षित किया। इसके बाद नैतिक सिंह व ऐमन जावेद ने सत्यम शिवम सुंदर... गीत प्रस्तुत किया। बच्चों की गीतों व नृत्य की प्रस्तुति पर सांस्कृतिक पंडाल तालियों से गूंज उठा। आकांक्षा जायसवाल के निर्देशन में स्वप्निल शर्मा, सत्यम सिंह, हर्ष सिंह, नैंसी सिंह, अंकिता शर्मा, दीपांशी वर्मा आदि ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।