फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lights were disappearing overnight, three lakh people are upset

रात भर गुल रही बत्ती, साढ़े तीन लाख लोग रहे परेशान

Mon, 16 May 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 16 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Lights were disappearing overnight, three lakh people are upset
एलईडी - फोटो : file
शहर की बिजली शनिवार को पूरी रात गायब रहने से करीब साढ़े तीन लाख लोग परेशान रहे। बिजली व्यवस्था मेें सुधार न होने से हर किसी में आक्रोश है। हाल यह है कि पूरी रात कई बार की गई अघोषित कटौती के बीच महज दो घंटे की बिजली सप्लाई ही मिल सकी।
विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश की सपा सरकार के खिलाफ भी लोगोें की नाराजगी सामने आने लगी है। 
एक ओर जहां भीषण गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है वहीं अघोषित बिजली कटौती से भी लोग त्राहि-त्राहि करने लगे हैं। हाल यह है कि शहर में बिजली के आने व जाने का कोई समय ही निर्धारित नहीं रह गया है।
विज्ञापन


शनिवार की रात बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। रात 9 बजे कटी बिजली दस बजे के बाद आई। इसके बाद सवा दस बजे बिजली फिर गायब हो गई। पंद्रह मिनट बाद बिजली आई और तीन घंटे के लिए फिर काट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो बजे रात में कुछ देर के लिए बिजली आने से लोगाें को लगा कि अब सुकून मिलेगा, लेकिन कुछ देर बाद फिर बत्ती गुल हो गई जो रविवार की सुबह सवा पांच बजे आई। रात भर में हुई कटौती के बीच महज दो घंटे बिजली ही लोगों को मिल सकी है। शहर में रहने वाले करीब साढ़े तीन लाख लोगों की रात जागते हुए बीती।



रोस्टर के हिसाब से दी जाती बिजली
मुख्यालय से जितनी बिजली मिल रही है उसकी सप्लाई रोस्टर के हिसाब से की जाती है। अघोषित कटौती मुख्यालय से हो जाती है। रात में बिजली की अघोषित कटौती न हो इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। -आरके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन बाराबंकी डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed