{"_id":"5f19c8888ebc3e9f5f483cc0","slug":"kidnapped-teenager-found-barabanki-news-lko5321428109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की गई किशोरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण की गई किशोरी मिली
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। देवा कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने देवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को 15 जुलाई की शाम गांव का ही मो. रियाज बहला-फुसलाकर भगा ले गया, उस वक्त परिवारीजन घर पर नहीं थे।
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। क्षेत्रीय उप निरीक्षक रुचि सिंह राठौर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कल्याणी नदी पुल के पास टीकापुर मोड़ से किशोरी को उस वक्त बरामद कर लिया गया जब आरोपी उसे लेकर कहीं भागने की फिराक में था।
किशोरी को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है जबकि आरोपी रियाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। अपहर्ता की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।