फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   jan vishwas yatra

आज जिले में भाजपा की जनविश्वास यात्रा

Sat, 01 Jan 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
jan vishwas yatra
बाराबंकी। भाजपा की जन विश्वास यात्रा को लेकर भाजपा नेता व पदाधिकारी पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। जन विश्वास यात्रा जिले में शनिवार को हैदरगढ़ के लाही बॉर्डर से प्रवेश करेगी और दो दिनों तक सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। इसके जरिये जन समर्थन जुटाने एवं मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

यात्रा को लेकर भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भी शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। यात्रा के दो दिन के प्रवास के दौरान तीन जनसभाएं एवं दर्जनों जगह पर स्वागत की तैयारी है। यात्रा के रूट चार्ट को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी यात्रा की लगातार मॉनीटरिंग कर रही हैं। उन्होंने जिले के सभी स्वागत प्वाइंट और जनसभा स्थल का जिलाध्यक्ष के साथ दौरा करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शनिवार को दोपहर 12 बजे यात्रा का लाही बॉर्डर पर स्वागत होगा। इसके बाद हैदरगढ़ बड़ा चौराहा, दतौली, कादिरपुर, नई सड़क, देवीगंज में स्वागत करने के उपरांत भिटरिया पहुंचेगी जहां दो बजे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं सांसद अशोक बाजपेई जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यात्रा दरियाबाद, टिकैतनगर, कोटवाधाम, बदोसराय होते हुए साढ़े पांच बजे रामनगर के यूनियन इंटर कॉलेज पहुंचेगी। यहां भी जनसभा होगी। फिर मसौली होते हुए यात्रा शाम 7 बजे शहर के नाका चौराहा पहुंचेगी। शहर में धनोखर चौराहा होते हुए रोड शो होगा। रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह 10 बजे से यात्रा पुन: शुरू होकर बस अड्डा तिराहा, देवा, कुर्सी होते हुए बाबागंज पहुंचेगी जहां पौने एक बजे सभा होगी।

रविवार को केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, सांसद राजवीर सिंह एवं सांसद राजेश वर्मा जन विश्वास यात्रा का नेतृत्व करेंगे। भाजपा कार्यालय पर हुई तैयारी बैठक में प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश, यात्रा प्रमुख हर्षित वर्मा, विजय आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed