{"_id":"815c583a6293ce8c99dcc2b8eb95e60b","slug":"jam-detection-baton-charged-17-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम लगाने पर लाठीचार्ज, 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम लगाने पर लाठीचार्ज, 17 घायल
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे द्वारा क्रॉसिंग पर दीवार खड़ी करने के विरोध में नाराज स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह छोटी लाइन से रैली निकाल कर एसबीआई के पास हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार उमेश सिंह ने झल्लाकर प्रदर्शन में शामिल कुछ वकीलों और महिलाओं को थप्पड़ जड़ दिए। लोगों ने विरोध किया तो तहसीलदार ने पुलिस के साथ प्रदर्शन में शामिल लोगों को लाठियों से जमकर पीटा। जिसमें करीब 17 लोग घायल हो गए। इसके बाद करीब दो सौ लोग जुलूस की शक्ल में वापस देवा रोड स्थित एनईआर रेलवे क्रॉसिंग पर जमा हो गये। पुलिस व प्रशासनिक अफसर भी वहां भी पहुंचे और उन्हें हटाने का प्रयास करने लगे जिससे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने फिर लाठियां भांजी व पथराव किया। पथराव में सीओ सिटी व कोतवाल समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।
बाराबंकी-देवा मार्ग स्थित एनआर और एनईआर रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवर ब्रिज पर आवागमन शुरू हो गया है। तीन दिन पूर्व रेलवे दोनों क्रॉसिंग को बंद करने के लिए सड़क पर दीवार उठाने लगी। जिसका लोगों ने विरोध किया। लेकिन रेलवे के अधिकारियों ने बल प्रयोग करते हुए जबरिया दीवार उठवा दी। जिसके चलते लोगों की समस्याएं काफी बढ़ गईं। जिसके चलते शनिवार की सुबह करीब दस बजे दो सौ से अधिक लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में बाराबंकी-लखनऊ राजमार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने पहुंच गए। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने हाइवे जाम कर दिया। थोड़ी ही देर में पुलिस व तहसील प्रशासन भी वहां पर पहुंच गया। समझाने पर भी लोगों के नहीं मानने पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। जिसमें करीब 17 लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
इसके बाद करीब दो सौ लोग जुलूस की शक्ल में वापस देवा रोड स्थित एनईआर रेलवे क्रॉसिंग पर जमा हो गये। पुलिस व प्रशासनिक अफसर भी वहां भी पहुंचे और उन्हें हटाने का प्रयास करने लगे जिससे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने फिर लाठियां भांजी व पथराव किया। पथराव में सीओ सिटी तौकीर अहमद खान, कोतवाल रवींद्र सिंह, एसएसआई अशोक सिंह समेत सिपाही शमीम व तारिक समेत आरपीएफ के सिपाही सूर्यनाथ व संतोष तिवारी घायल हुए हैं। इन सभी पुलिस कर्मियों ने शनिवार की रात जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया है। छोटी लाइन पर अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।