फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   humidity

तेज धूप और उमस ने किया लोगों को बेहाल

Mon, 30 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 30 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
humidity
बाराबंकी में सोमवार को चिलचिलाती धूप और गर्मी में ठंडा शर्बत पीकर प्यास बुझाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
तेज धूप और उमस से हर कोई बेहाल है। शनिवार रात बारिश हाने के बाद भी मौसम में खास फर्क नहीं आया है। यद्यपि पारा सोमवार को   लुढ़क कर 36 डिग्री सेल्सियस पर रुक गया लेकिन तेज धूप से हो रहीं मुश्किलें कम नहीं हुई। ।
विज्ञापन


तपिश और उमस से आम आदमी की दुश्वारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि शनिवार हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली लेकिन सोमवार को निकली तेज धूप के चलते उमस बढ़ गई। सोमवार को पारे में गिरावट दर्ज की गई लेकिन यह तापमान भी बेहाल करने के लिए काफी रहा। सोमवार को धूप व उमस से सभी बेहाल दिखाई दिए।
विज्ञापन


आलम यह रहा कि दोपहर में धनोखर, घंटाघर, नगरपालिका समेत मुख्य बाजार मेें भीड़ कम रही। बाहर निकलने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए गमछा, छाता व कैप लगा कर निकले। गर्मी से परेशान लोग कोल्डड्रिंक, लस्सी तो बच्चे शिकंजी पीते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह राहत भरी चली हवाएं दोपहर होते-होते गर्म हवाआें में बदल गईं। शाम होते ही चली    हवाओं से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री और आर्र्दता अधिकमत 64 व न्यूनतम 43 फीसद दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed