फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hoist our national flag with pride

शान से लहराएगा तिरंगा

Sun, 14 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 14 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hoist our national flag with pride
शान से लहराएगा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
देश की आजादी के 70वें वर्ष पर सोमवार को पूरे जिले में तिरंगे को शान से फहराया जाएगा। सरकारी, गैर सरकारी व निजी संस्थानों पर ध्वजारोहण होगा। इस दौरान देश की एकता व अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के लिए संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन


देश को विकास के पथ पर अग्रसर रखने की अपील होगी। देश की विभिन्न संस्कृतियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्वाधीनता के वीर सपूतों व देश के महापुरुषों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। खेलकूद प्रतियोगिताओं व रैलियों का आयोजन होगा और खिलाड़ियों तथा बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।    
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व ही नन्हे-मुन्नों में आजादी के पर्व को लेकर हाथों में झंडा लिए दौड़कर उसे लहराने का खासा उत्साह दिखा। हाथ में झंडा लहराते बच्चे हों या स्कूल में देश भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देते नौनिहाल।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी की पूर्व संध्या पर ही महा उत्सव की खुशियां बिखरने लगीं। जिला कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी अजय यादव, पुलिस कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक अब्दुल हामिद, जिला पंचायत भवन पर अशोक सिंह के अलावा शहर व जिले की सभी सरकारी व अर्द्ध सरकारी इमारताें, स्कूलाें, निजी संस्थानाें व कार्यालयों पर झंडा फहराकर सलामी दी जाएगी।

साथ ही देशभक्ति के गीताें से वातावरण गुंजायमान हो जाएगा। शनिवार को ही स्कूल से छुट्टी होने पर बच्चाें ने झंडा लेकर खुशी का इजहार किया। बच्चों ने अपनी साइकिल में झंडा लगाया।

सरकारी इमारताें को बिजली की रंग-बिरंगी झालराें से रोशन की गई हैं। जगमग करती इमारतों के अलावा रंगीन रोशनी से जगमग करते लोगों के भवन आजादी के जश्न का उत्साह बयां कर रहे हैं। एक दिन पूर्व शाम से ही देशभक्ति गीतों की धुन से वातावरण गुंजायमान हो गया है। 


चौकस रहेगी सुरक्षा
15 अगस्त के मद्देनजर पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से ही जिले भर में लॉज, होटल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, हाईवे पर स्थित सभी ढाबे और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। एसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि पुलिस को चेंकिग के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed