धनतेरस पर धनवर्षा, 80 करोड़ का कारोबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग बिरंगी झालरों से सजे जगमगाते बाजार में चमकते व्यापारियों के चेहरे और हर घर में दीपोत्सव पर्व की खुशियों की धूूम दिखी। हर तिराहे चौराहों पर पुरुष, महिलाओं, बच्चों व युवाओं के सैलाब सेे बाजार गुलजार रहा। शौक व जरूरत पूरा करने के लिए ललक लोगों दिखी और लोगों ने बाजार पर खूब पैसा खर्च किया। किसी ने दो पहिया वाहन खरीदा तो कई लोगों ने कार। ज्वैलरी से लेकर आटोमोबाइल, बर्तन से लेकर इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों व शापिंग माल में खूब भीड़ रही। घर को सजाने के लिए रंग बिरंगी झालरों व फैंसी कपड़ों की खरीदारी की। वाहन, बर्तन, कपड़े, गहने आदि का अनुमानत: करीब 80 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। यह हालात तब हैं जब सराफा व ऑटो के लगभग दस फीसद उपभोक्ताओं ने लखनऊ की बाजार की ओर रुख किया।
नोटबंदी के बाद प्रापर्टी की कीमत गिरने के बाद आस लगाए अब यकीन हो चला था कि कीमते अब गिरने वाली नहीं हैं। चार साल से मंदी की मार झेल रहे रियल एस्टेट सेक्टर अच्छे कारोबार होने की उम्मीद थी। उम्मीद से कम का कारोबार हुआ। सदर तहसील की बात करें तो धनतेरस पर 113 लोगों ने भू-संपत्तियों की रजिस्ट्री कराई। स्टांप पेपर व रजिस्ट्री शुल्क से सरकारी खजाने में 65 लाख रुपये की रकम जमा कराई। सभी तहसीलों से कारोबार करीब डेढ करोड़ रुपये का ही रहा।
बाक्स-
सराफा बाजार में उमड़ी भीड़, 9 करोड़ का कारोबार
दिन चढने के साथ ही सोना चांदी हीरे के सेटों से बाजार सज गए। सराफा बाजार में सुबह से ही भीड़ जुटी रही। किसी ने चांदी का सिक्का खरीदा तो किसी ने चांदी के लक्ष्मी गणेश। महंगाई के बाद भी गहनों की खूब खरीदारी हुई जिसमें लाइटवेट डिजाइनर ज्वैलरी अधिक बिकी। अगूंठी, टप्स, चूड़ी, हार, इयर रिंग आदि की महिलाओं ने परचेजिंग की। इसके अलावा एंटिक ज्वैलरी की खूब बिक्री हुई। सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सोनी का कहना कि बाजार में नरमी के चले जिले में करीब एक करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
शहर का सबसे बड़ा कारोबार आटोमोबाइल्स सेक्टर में हुआ। कारोबारियों के मुताबिक 33 करोड़ के दो पहिया व कारें बिकी, इसमें महंगी बाइक व कारें शामिल हैं। मन की सवारी के लिए ग्राहक सुबह से ही डट गए। लोगों ने जरूरत के मुताबिक खरीदारी की। शोरूम पर कार एवं दो पहिया वाहनों की खरीद के लिए तांता लगा रहा। कई दिन पूर्व बुकिंग वाले कस्टमर पहुंच गए तो लोगों को लाइन भी लगानी पड़ी। एजेंसियों की मानें तो एडवांस बुकिंग मिलाकर आज करीब दो हजार दोपहिया वाहन बिके, जिनकी कीमत 14 करोड़ रुपये होगी। फोरव्हीलर की संख्या 85 रही, इसका भी कारोबार 7 करोड़ का हुआ। इसके अलावा करीब 50 ट्रैक्टर भी बिके।