{"_id":"671c1801f2f52a2397042ab4","slug":"gothia-becomes-overall-champion-in-block-sports-barabanki-news-c-315-1-brp1005-126943-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ब्लॉक खेलकूद में गोठिया बना ओवरआल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ब्लॉक खेलकूद में गोठिया बना ओवरआल चैंपियन
Sat, 26 Oct 2024 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सम्मानित किए गए विजेता खिलाड़ी। स्रोत- शि
सतरिख (बाराबंकी)। क्षेत्र स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। तेज धूप के बावजूद खिलाड़ियों ने आयोजित प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी की। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर न्याय पंचायत गोठिया की टीम को ओवर आल चैंपियन घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में सर्वप्रथम 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अभिषेक व बालिका वर्ग में नैना प्रथम स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में रवि और बालिका वर्ग में माहम ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पुष्कर और बालिका वर्ग में नैना प्रथम रहीं।
400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अभिषेक और बालिका वर्ग में माहम पहले स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में अभिषेक व बालिका वर्ग में नंदिनी ने प्रथम स्थान पाया। कबड्डी और खो-खो बालक वर्ग में भी प्राथमिक विद्यालय गुलरिया ने बाजी मारी।