फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   gang rape

किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
gang rape
फतेहपुर (बाराबंकी)। किशोरी का अपहरण कर चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव निवासी पींड़िता के पिता ने शुक्रवार की शाम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार को अपनी पत्नी के साथ लखनऊ में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में गए थे। उसके घर पर उसकी 14 वर्षीय बेटी अपने छोटी बहन व दादी के साथ थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोस में रहने वाला युवक एखलाक गांव के अपने साथी मुन्ना, गुलफाम व शाहिद के साथ उसके घर पहुंचा। यहां से उसे सभी अपह्त कर एखलाक के घर ले गए। उसके बाद सभी ने मिलकर उसके साथ दरिंदगी की। इतना ही नहीं किसी से बताने पर उसकी बेटी को मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घंटे तक बंधक रहने के बाद उनके चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर शनिवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक रामकिशन राना ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed