फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fraud

घोटाले की गुम फाइल डीडीओ दफ्तर में मिली, कमेटी गठित

Thu, 26 Aug 2021 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
fraud
बाराबंकी। देवा ब्लॉक के कोड़री ग्राम पंचायत में बिना कार्य कराए लाखों के घोटाले की डीपीआरओ कार्यालय से गुम फाइल डीडीओ दफ्तर में मिली। इस फाइल का डीडीओ दफ्तर से कोई लेना-देना नहीं था। ऐसे में बिना लिखापढ़ी यह फाइल यहां कैसे पहुंची। इसकी जांच के लिए डीडीओ ने एक कमेटी गठित की है। इस प्रकरण की पांच बार जांच होने के बाद परियोजना निदेशक ने दो मुकदमे देवा कोतवाली में दर्ज कराए थे।
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी पर सीडीओ की जांच पर डीपीआरओ ने जांच शुरू की तो पत्रावली ही गुम हो गई। इसको लेकर हड़कंप मच गया। बुधवार को डीडीओ दफ्तर में यह फाइल मिली। जबकि नियमत: इसे सीडीओ कार्यालय से होकर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के पास जाना था।
विज्ञापन

मगर, फाइल को डीडीओ कार्यालय में पहुंचने को लेकर विभागीय कर्मचारियों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में डीडीओ अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले में कमेटी गठित कर जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी मिला उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed