{"_id":"628e7f9405d4582e9f267e90","slug":"four-died-in-road-accident-barabanki-news-lko6322500183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में साले-बहनोई समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में साले-बहनोई समेत चार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर तेज रफ्तार एसयूवी चालक को नींद आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एसयूवी सवार लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी साले-बहनोई समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद एसयूवी को काटकर उसमें फंसे हुए मृतकों के शव को बाहर निकाला। उसके बाद परिवारीजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र में पल्हरी गांव के पास बुधवार की भोर करीब साढ़े पांच बजे हुआ।
बिहार से पांच भेड़ लेकर एसयूवी से साले-बहनोई समेत चार दोस्त वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एसयूवी चला रहे दोस्त को नींद आने से एसयूवी डिवाइडर फांदकर रॉंग साइड में आ गई और उल्टी दिशा में घूम गई। इसी दौरान पीछे से लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने एसयूवी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। मौके से कंटेनर चालक भाग गया। सूचना पर सफदरगंज थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
हादसे के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय, सीओ सदर नवीन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसयूवी के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसमें सवार लोगों के मोबाइल नंबर का पता किया गया। इसमें एक की पहचान लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासी शबी हैदर (27), थाना क्षेत्र के ही निवासी उसके बहनोई आमिर रजा (33) व दोस्त अनीस मियां (38) तथा हसन उर्फ टिंकू (28) के रूप में हुई।
विज्ञापन
इसकी सूचना पुलिस ने परिवारीजनों को दी। घंटों मशक्कत कर पुलिस ने क्षतिग्रस्त एसयूवी को काटकर उसमें फंसे चार युवकों के शवों व पांच मृत भेड़ों को बाहर निकाला। इसके बाद चारों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दोस्तों ने मिलकर खोला था फार्म हाउस
मृतक अनीश के चचेरे भाई कौसर मिर्जा ने बताया कि जान गवांने वाले साले-बहनोई समेत चारों आपस में अच्छे दोस्त थे। हाल में ही चारों ने मिलकर बालगंज स्थित मछली मंडी के पास हरदोई रोड पर बकरी व भेड़ पालन के लिए फार्म हाउस खोला था।
इसका बिजली कनेक्शन आदि होने के बाद चार-पांच बकरी पहले से खरीदकर लाए थे। बकरीद तक सौ से अधिक भेड़ व बकरी खरीदने का लक्ष्य था। चाय का होटल चलाने वाले अनीश को भेड़ व बकरी के बारे में अधिक जानकारी थी। इसको लेकर सभी एसयूवी से भेड़ लेने बिहार बॉर्डर पर गए थे। इस संबंध में मंगलवार रात बात भी हुई थी।
मोर्च्युरी पहुंचते ही चीखने-चिल्लाने लगे परिवारीजन
हादसे की खबर पाकर परिवारीजन पहले सफदरगंज पहुंचे। मगर, पुलिस शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस आ चुकी थी। यहां पर सफदरगंज के पांच सब इंस्पेक्टरों ने परिवारीजनों के आने पर पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचते ही परिवारीजन चीखने-चिल्लाने लगे। रोते-बिलखते परिवारीजनों ने हादसे की सूचना फोन पर ही दूसरों को दी।
अयोध्या की ओर से आ रही एसयूवी अनियंत्रित होकर रॉंग साइड में आने से कंटेनर की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एसयूवी सवार चार दोस्तों व पांच भेड़ की मौत हुई है।
-मनोज कुमार पाण्डेय, एएसपी दक्षिणी