{"_id":"5b4b7dab4f1c1b27618b4bf1","slug":"flood-situation-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा लाल निशान के पार कटान शुरू, तराई में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा लाल निशान के पार कटान शुरू, तराई में हड़कंप
Amarujala Bureau
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाघरा का पानी लाल निशान पार कर गया है। नदी का पानी एक सेमी प्रति घंटे बढ़ने से तराई में हड़कंप मच गया है। इसके अलावा नदी के पानी को कोठरी गौरिया गांव के निकट कटान भी शुरू कर दी है। पानी गांवों के किनारे पहुंचने से तराई के लोग सुरक्षित स्थानों के लिए किसी भी समय पलायन कर सकते हैं।
विज्ञापन
घाघरा नदी का पानी खतरे के निशान 106.096 को रविवार को पार कर गया है। नदी का पानी लाल निशान पार होने से तराई में हड़कंप मच गया। नदी का पानी एक घंटे प्रति सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। एल्गिन ब्रिज पर बने कंट्रोल रुम पर मौजूद कर्मियों की माने तो जिस रफ्तार से नदी का पानी बढ़ रहा है उससे यह देररात तक एक दर्जन से अधिक गांवों में पानी पहुंच जाएगा। जिन गांवों में पानी पहुंच सकता है उनमें पर्वतपुर, सुंदरनगर, कोइली पुरवा, मदरहा, सरसंडा, हरक्का, कचनापुर, हेतमापुर, कोठरी गौरिया, परसावल, नैपुरा कमियार आदि शामिल हैं। यहां के लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर पलायन करने की तैयारियां भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इन गांवों के लोगों का कहना है कि नदी का पानी प्रतिवर्ष हम लोगों के लिए मुसीबत बनता है। उजड़ना और बसना हम लोगों की नियति बन चुका है। टिकैतनगर प्रतिनिधि के अनुसार घाघरा नदी का पानी जिस तेजी से बढ़ रहा है उससे कई गांव में पानी पहुंच जाएगा इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। नदी के पानी को कोठरी गौरिया गांव के निकट कटान भी शुरू कर दी है जिससे यहां के लोगों में दहशत का महौल है।
विज्ञापन