फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   flood

आधा दर्जन मकान नदी में समाए

Wed, 25 Sep 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
flood
बाराबंकी। घाघरा की कटान और तेज हो गई है। मंगलवार को पासिन टेपरा गांव के आधा दर्जन मकान और करीब 50 बीघा गन्ने की फसल को नदी की धारा में समा गई। कटान से घबराए ग्रामीण घरों का सामान समेट सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन कर रहे हैं। कटान रोकने के प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। उधर एसडीएम सिरौलीगौसपुर राम नारायण ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया।
विज्ञापन

नदी की कटान में पासिन टेपरा निवासी अंगनू, पूर्णमासी, पुरत, भुस, सहजराम समेत छह लोगों के मकान समा गए। हालात को देखते हुए गांव के ज्यादातर लोग घरों का सामान लेकर सुरक्षित स्थानों को रवाना हो गए। कई लोग मकान गिराकर ईंट तक एकत्र कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब तटबंध पर रहने के अलावा कोई सहारा नहीं है। इसके अलावा भैरव कोल, सरायं सुरजन, तेलवारी, गोबरहा आदि के निकट नदी तेजी से कटान कर रही है। कटान की चपेट में आने से सरायं सुरजन निवासी मुरलीधर, पवन, जगदीश प्रसाद, हरिशंकर, बंशीधर और अर्जुन की गन्ने की करीब 50 बीघा फसल बह गई है। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक करीब 450 बीघा गन्ने की खड़ी फसल नदी की धारा में समा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed